1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 सितंबर राशिफल: महीने का पहला दिन होने वाला है खास, इन राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार

1 सितंबर राशिफल: महीने का पहला दिन होने वाला है खास, इन राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2018 04:28 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 04:33 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

तुला राशि - वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा । किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए रिश्ता आ सकता है । किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें । घर से निकलते समय शहद खाकर निकलें, काम सुगमता से होंगे ।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जिन चीजों को पाने के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं, वो आज आपको मिल जायेगी । आपकी कोशिशें पूरी तरह से सफल हो सकती हैं । दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएंगे । अपने गुरु से परामर्श लेने के लिये दिन अच्छा है । इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगेगा और दिन भी अच्छा रहेगा । मंदिर में माथा टेकें, आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल