1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 सितंबर राशिफल: महीने का पहला दिन होने वाला है खास, इन राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार

1 सितंबर राशिफल: महीने का पहला दिन होने वाला है खास, इन राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2018 04:28 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 04:33 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

धनु राशि - वालों आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे । इस राशि के जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं । आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे । इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभायेंगे । आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा । घर से निकलते समय माता का आशीर्वाद लेकर निकलें, सब बढ़िया रहेगा ।

मकर राशि - वालों आज थोड़ी भाग-दौड़ बनी रहेगी । दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा ।पारिवारिक विवादों से बचें । आज बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें । इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा । किसी कंपनी से जॉब के लिये ईमेल आ सकती है । आज मेहनत करने पर काम सफल हो सकते हैं । शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी परेशानियाँ दूर होगी ।(Janmashtami 2018: चाहिए प्यार के साथ तरक्की और सुख-शांति, जन्माष्टमी के दिन करें राशिनुसार ये खास उपाय)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल