1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 फरवरी 2018: इन 6 राशियों के लिए ठीक नहीं शनिवार, होगी बिजनेस और नौकरी में नुकसान

राशिफल 10 फरवरी 2018: इन 6 राशियों के लिए ठीक नहीं शनिवार, होगी बिजनेस और नौकरी में नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2018 09:00 pm IST,  Updated : Feb 09, 2018 09:00 pm IST

10 February Saturday Rashifal: फरवरी माह का शनिवार कुछ राशियों के लिए ठीक नहीं होगा। शनिवार के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र लग रहा है। जिसके कारण मुसल योग बन रहा है। यह योग कुछ राशियों को नौकरी, बिजनेस आदि में परेशानी बढ़ा सकता है। जानिए

rashifal 10 february 2018
rashifal 10 february 2018

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर अपने व्यवहार पर काबू नहीं किया तो आज आपके हाथ में आएं अवसर निकल जाएंगे। जिसके कारण आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। इस राशि के लोग आज परिजनों के साथ एक छोटा-सा ट्रीप करेंगे। जिससे लंबे समय से चल रही परेशनियों का हल निकलेगा। जिससे रिश्ते में मजबूती और मजदीकियां बढ़ेंगी।

आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। तिल के लड्डू बनाकर जल में प्रवाहित करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में रहेगा। हो सकता हैं आज आप किसी नए रचना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी शो में एक्टिंग करने का ऑफर आ सकता हैं। साथ ही पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। लेकिन मनोरंजन पर पैसे खर्च हो सकते हैं।

आर्थिक स्थिति से आज का दिन लाभदायी रहेगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर हील स्टेशन पर घूमने का प्लान बनेगा। घर में पौधा लगाने से मन को शांति मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल