1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 जनवरी 2018: मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 17 जनवरी 2018: मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2018 07:25 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 07:25 pm IST

आज माघ कृष्ण पक्ष का आखिरी दिन है। आज अमावस्या तिथि की वृद्धि सुबह 07:47 तक होने से माघ शुक्ल पक्ष की शुरुआत भी आज ही से है। साथ ही आज सुबह 05:12 पर मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है और 7 मार्च की शाम 06:28 तक यहीं पर रहेगा। जानिए आपना राशिफल..

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। आज घर के किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपनों के सहयोग से आपकी परेशानी कम हो जाएगी। घर में नया पौधा लगाएं, घर में माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि
आज मन ध्यान धार्मिक कार्यों में रहेगा। मंदिर में किसी यज्ञ का आयोजन करा सकते हैं। आज आपके घर पर मेहमान आ सकते है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। गवर्मेंट जॉब की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ रात में डिनर कर सकते हैं। लवमेट के साथ खरीदारी पर जा सकते है। जरुरतमंदों को भोजन कराएं, खुशियां मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल