1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 जनवरी 2018: मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 17 जनवरी 2018: मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2018 07:25 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 07:25 pm IST

आज माघ कृष्ण पक्ष का आखिरी दिन है। आज अमावस्या तिथि की वृद्धि सुबह 07:47 तक होने से माघ शुक्ल पक्ष की शुरुआत भी आज ही से है। साथ ही आज सुबह 05:12 पर मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है और 7 मार्च की शाम 06:28 तक यहीं पर रहेगा। जानिए आपना राशिफल..

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर के लिए उनके गुरु से परामर्श ले सकते है। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। बॉस भी आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर गिफ्ट दे सकते हैं। गाय़त्री मंत्र का जाप करें।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। छात्र आज अपनी पढ़ाई में बदलाव के लिए टाइम-टेबल मैनेजे करें। परिवार में जिस गलतियों की वजह से रिश्तों में खटास थी वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में थोड़ा परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कुछ समय बाद ठीक हो जाएगा। गणेश जी को लड्डू भोग लगाने से आपकी सारी परेशनियां हल हो जाएंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल