धर्म डेस्क: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही आज मंगलवार का दिन है और मंगलवार, यानी मंगल ग्रह से संबंध रखने वाला। मंगलवार होने के साथ-साथ 3 शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को बेहतर परिणाम मिलेगा। मंगलवार होने के अलावा यायीजयद, सर्वार्थसिद्ध योग और अमृतसिद्ध योग लग रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
Related Stories
जहां यायीजयद योग सुबह 05:15 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 02:03 से अगली सुबह 06:32 तक और अमृत सिद्धि योग दोपहर 02:03 से अगली सुबह 06:32 तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि के जातको को लाभ मिलेगा। हर जातक को धनलाभ, बिजनेस और नौकरी में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज परिवार के लिए कुछ अच्छा दिन रहेगा। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी। आज आपके परफॉरमेंस से बॉस प्रभावित होंगे। इस राशि के साहित्य से जुड़ें लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं।
आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। आज किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफ़र यादगार होने के साथ मज़ेदार भी रहेगा।
वृष राशि
आज आपकी अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। जमीन-जायदाद का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा।
इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री अच्छी तरह से रख लें। लवमेट आज अपने रूठे हुए पार्टनर को आसानी से मना सकते हैं।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में