1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 सितंबर राशिफल: इन राशियों को होने वाला है आर्थिक फायदा, गणेश जी को चढ़ाएं मोदक

22 सितंबर राशिफल: इन राशियों को होने वाला है आर्थिक फायदा, गणेश जी को चढ़ाएं मोदक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 21, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 04:17 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज श्रवण द्वादशी है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। आज सवार्थसिद्ध योग के साथ-साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ अचानक धन लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आर्थिक क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते आपको लाभ हो सकता है । घर में खुशी का माहौल बना रहेगा । जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा । आज किसी पार्टी में जाने का प्लान बना सकते हैं। शारीरिक दृष्टि से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, । जरुरतमंद को पानी की बोतल दान करें, समय आपके अनुकूल रहेगा ।

कर्क राशि - आज आपका दिन व्यस्तता में बीतने वाला है । कार्यक्षेत्र में आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है । आज आप काम में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं । स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है । कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद कर सकते हैं ।

बहते जल में काली उड़द प्रवाहित करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल