1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 सितंबर राशिफल: इन राशियों को होने वाला है आर्थिक फायदा, गणेश जी को चढ़ाएं मोदक

22 सितंबर राशिफल: इन राशियों को होने वाला है आर्थिक फायदा, गणेश जी को चढ़ाएं मोदक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 21, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 04:17 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज श्रवण द्वादशी है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। आज सवार्थसिद्ध योग के साथ-साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ अचानक धन लाभ मिलेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । आपके सहकर्मी और सीनियर आपके बारे में बातें कर सकते हैं । नियमित कामकाज में आपका मन कम लग सकता है । कार्यक्षेत्र में कोई जरुरी काम पूरा होने में समय लग सकता है । आज आपको शारीरिक सुस्ती महसूस हो सकती है । स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं, काम में मन लगने लगेगा।

कन्या राशि - आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग किसी सामाजिक संगठन से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा । आज आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी। आर्थिक स्थिति पक्ष मजबूत रहेगा । दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आप साथ में लंच का प्लान बना सकते हैं । ब्राहमण को भोजन कराएं, व्यवसाय में लाभ होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल