Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 सितंबर राशिफल: इन राशियों को होने वाला है आर्थिक फायदा, गणेश जी को चढ़ाएं मोदक

22 सितंबर राशिफल: इन राशियों को होने वाला है आर्थिक फायदा, गणेश जी को चढ़ाएं मोदक

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Sep 21, 2018 04:10 pm IST, Updated : Sep 21, 2018 04:17 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज श्रवण द्वादशी है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। आज सवार्थसिद्ध योग के साथ-साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ अचानक धन लाभ मिलेगा।

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज श्रवण द्वादशी है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। आज सवार्थसिद्ध योग के साथ-साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ अचानक धन लाभ मिलेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:50 से शाम 04:46 तक रहेगा। इस शुभ योग में आप हर काम कर सकते है उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा । किसी काम से आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है । आपको जीवन में निरंतर सफलताएं मिलती रहेंगी । भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी । इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद है, आज उन्हें बढ़िया जमीन अच्छे दामों पर मिल सकती है । आय प्राप्ति के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है । गणेश जी को मोदक चढ़ाएं, आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी ।

वृष राशि - आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी । इस राशि के विद्यार्थियों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी । अपने से बड़ों की बातें ध्यान से सुनें, वो किसी न किसी रूप में आपके लिये फायदेमंद रहेगी । राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी । मछलियों को दाना डालें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी ।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement