1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 सितंबर राशिफल 2018: इन राशियों के लोगों का पैसे को लेकर हो सकता है विवाद, करें ये उपाय

5 सितंबर राशिफल 2018: इन राशियों के लोगों का पैसे को लेकर हो सकता है विवाद, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2018 04:08 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 04:09 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है।

rashifal 2018
rashifal 2018

मिथुन राशि - आज आपका लग्न और आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा । आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं । पारिवारिक जिम्मेदारियों में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त हो सकता है । इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कम मेहनत से बड़ी सफलता हासिल हो सकती है । कार्यक्षेत्र में कुछ नये लोग आपसे दोस्ती के लिये हाथ बढ़ाएंगे । घर से बाहर निकलते समय दही खाकर निकलें, आपका दिन बेहतर रहेगा।

कर्क राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । दोस्तों के साथ हंसी-मज़ाक में कही गयी बातों को सीरीयसली न लें । पैसों को लेकर किसी से
विवाद हो सकता है । आज आपके सामने से अच्छे मौके निकल सकते हैं । आपके स्वाभाव में बदलाव के कारण जीवनसाथी से थोड़ी बहस हो सकती है । बेहतर होगा मन स्थिर रखें । सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें, मन शांत रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल