1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 सितंबर राशिफल 2018: इन राशियों के लोगों का पैसे को लेकर हो सकता है विवाद, करें ये उपाय

5 सितंबर राशिफल 2018: इन राशियों के लोगों का पैसे को लेकर हो सकता है विवाद, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2018 04:08 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 04:09 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है।

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

नई दिल्ली: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

 

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । बिजनेस में फायदा हो सकता है । आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा बन सकती है । अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो जल्दी ही फ़ैसला कर लें, क्योंकि आपके सितारे मेहरबान है । आपके आकर्षक व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त आज मिल सकते हैं । किसी कन्या को कपड़े दान करें, कुछ नये शुभ अवसर प्राप्त होंगे ।

वृष राशि - आज आप ऊर्जा और प्रेरणा से भरे रहेंगे । आपके दिमाग में नयी योजनाएं आती रहेंगी, जिन्हें पूरा करने में सफल होंगे । आसपास के

लोगों को अधिक प्रेरित कर पायेंगे । परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं । इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं । जरुरतमंद को मीठा हलवा बनाकर दान करें, आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल