1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 फरवरी 2018: एक साथ 2 विशेष योग, इन राशियों का खुल जाएगा भाग्य

राशिफल 8 फरवरी 2018: एक साथ 2 विशेष योग, इन राशियों का खुल जाएगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 07, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 07:25 pm IST

8 February 2018 Rashifal: गुरुवार होने के साथ-साथ यायीजयद और सर्वार्थसिद्ध योग लग रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 8 feb 2018- India TV Hindi
Horoscope 8 feb 2018

धर्म डेस्क: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। साथ ही आज विशाखा नक्षत्र है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। जो कि हर राशि की किस्मत को चमका सकते है। आज यायीजयद और सर्वार्थसिद्ध य़ोग लग रहा है। जो कि हर राशि के जातको को धनलाभ, नौकरी और बिजनेस में भी प्रमोशन दिलाएगा। जहां यायीजयद योग दोपहर 02:19 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 02:19 से अगली सुबह 06:41 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज सर्दी थोड़ी बढ़ेगी। ड्राइव करते समय थोड़ा सतर्क रहें साथ ही मोड़ पर इंडीकेटर का प्रयोग करना न भूलें। सुबह चन्दन का तिलक लगाकर घर से बाहर जाएं।

वृष राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाएंगे। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें पेंटिंग गिफ्ट देने से संबंध मधुर होंगे। आज बहते जल में सेब प्रवाहित करने से परेशानियां चुटकियों में समाप्त हो जाएंगी। गाय को शाम को ताजी रोटी खिलाएं इससे आपको धन लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल