1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 13 मई 2018: बन रहा यायीजयद योग, इन राशियों के खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

राशिफल 13 मई 2018: बन रहा यायीजयद योग, इन राशियों के खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2018 06:37 pm IST,  Updated : May 12, 2018 06:37 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है, जो कि आज दोपहर 01:52 तक रहेगा। रविवार के दिन न्याय के देवता, कर्मफल दाता रविवार की उपासना की जाती है। 

राशिफल- India TV Hindi
राशिफल

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है, जो कि आज दोपहर 01:52 तक रहेगा। रविवार के दिन न्याय के देवता, कर्मफल दाता रविवार की उपासना की जाती है। साथ ही उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी भी शनिदेव हैं। अतः आज रविवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पड़ने से यह दिन और भी विशेष हो गया है।

इस योग के कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप कानून संबंधी कोई काम निपटाना चाहते है तो आप के लिए कर लें। आज इस काम के लिए बहुत ही शुभ योग है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि वाले ये करें: 6 वर्ष से कम आयु की किसी कन्या को हरे और सफेद रंग के कपड़े भेंट करें। मेष-नाकरें: आज पनीर की सब्ज़ी न खाएं 

वृष राशि वाले ये -करें: घर की उत्तर दिशा में हरे रंग से धार्मिक चिह्न बना दें,  वृष -नाकरें: सगे संबंधियों को अपने निजी जीवन का कोई भेद ना बताएं

मिथुन राशि वाले ये करें: सफेद रंग के काग़ज़ पर अपने मामा का नाम लिखकर किसी धर्मस्थल में रख दें। मिथुन-नाकरें: तुलसी पत्ते की चाय पिए बिना घर से बाहर न निकलें।

कर्क राशि वाले ये करें: आटे के डिब्बे में एक तुलसी पत्ता डाल दें, नाकरें: आज संतान को नई पेंसिल न दिलाएं 

सिंह राशि वाले ये करें: ऑफिस की कुर्सी पर हरा कपड़ा या हरा रुमाल बिछाकर बैठें,  नाकरें: मां को सफेद और काले कपड़ों का कॉम्बिनेशन न पहनने दें 

कन्या राशि वाले ये करें: घर की छत पर कनिष्ठ उंगली से घी द्वारा स्वास्तिक का चिह्न बनाएं, नाकरें: आज शुभ काम करने से पहले भाई-बहन की सूरत न देखें  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल