1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है एलोवेरा की सब्जी और बर्फी, जानिए बनाने का तरीका

डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है एलोवेरा की सब्जी और बर्फी, जानिए बनाने का तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2020 11:50 am IST,  Updated : Sep 29, 2020 11:51 am IST

स्वामी रामदेव के अनुसार एलोवेरा में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिसका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा में औषधिय गुणों का भंडार होता है। जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों से कोसों दूर रख सकता है। स्वामी रामदेव के अनुसार एलोवेरा में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिसका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। एलोवेरा से बनी जायकेदार सब्जी के साथ-साथ मीठे में बर्फी बना ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी कारगर साबित हो सकती हैं। जानिए घर पर कैसे बनाएं। 

एलोवेरा की बर्फी

एलोवेरा बर्फी
Image Source : INDIA TVएलोवेरा बर्फी

सामग्री

  • गाय का दूध
  • एलोवेरा का पल्प
  • गुड़ (विकल्प)
  • बारीक कटे हुए ड्राई फूट्स

Recipe: इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ हर दर्द से छुटकारा दिलाएगा गोंद का लड्डू, जानिए बनाने का तरीका 

ऐसे बनाएं एलोवेरा की बर्फी

सबसे पहले एलोवेरा को साफ करके दोनों किनारों को काटेंगे। इसके बाद इसका छिलका निकालकर इसका पल्प टुकड़ों में काट लेंगे। अब एक पैन में दूध डालकर गर्म करेंगे। उबाल आने पर इसमें एलोवेरा का पल्प डालकर अच्छी तरह से मिलाते रहेंगे। जिससे कि यह दूध में अच्छे से मिल जाएं। अब इसे तक तक धीमी आंच में पकाएंगे तक ये गाढ़ा न हो जाए। अगर आप गुड़ डालना चाहते हैं तो इसे महीन करके गाढ़ा होने के कुछ मिनट पहले डाल दें। जब ये गाढ़ा हो जाए गैंस बंद कर दें और घी लगी एक प्लेट में निकालकर जमा देंगे। 1-2 घंटे बाद इसे अपने अनुसार पीस में काट लेंगे। आपकी एलोवेरा की बर्फी बनकर तैयार है। आप चाहे तो इसमें ट्राई फूट्स भी डाल सकते हैं। 

Recipe: रोजाना खट्टी-मीठी आंवले की चटनी खाने से थायराइड सहित कई बीमारियां रहेगी कोसों दूर, जानें बनाने का तरीका 

एलोवेरा सब्जी
Image Source : INDIA TVएलोवेरा सब्जी

एलोवेरा की सब्जी

सामग्री

  • एलोवेरा का पल्प
  • देसी घी या तेल
  • जीरा 
  • थोड़ी हल्दी पाउडर
  • सेंधा नमक
  • सौंफ 
  • मेथी
  • अजवाइन
  • हींग

Recipe: रोजाना मेथी के लड्डू खाने से गठिया सहित कई बीमारियां रहेगी कोसों दूर, जानें बनाने का तरीका

ऐसे बनाएं एलोवेरा सब्जी

सबसे पहले पैन या कढ़ाई में घी या तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें मेथी, जीरा, हींग सौंफ, अजवाइन, अजवाइन, सेंधा नमक डालकर हल्का फ्राई करें। इसके बाद इसमें एलोवेरा पल्प डाल दें। 5 मिनट बाद इसमें नींबू का रस डाल दें। इससे एलोवेरा के पीस अलग-अलग हो जाएगा। अब इसे 10 मिनट पकने दें। आपकी एलोवेरा की सब्जी बनकर तैयार है। 

Recipe: कुछ खाना है हल्का और पौष्टिक तो बनाएं दलिया की खिचड़ी, बनाने में लगेंगे सिर्फ 10 मिनट.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल