1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी लहसुन-प्याज का जायकेदार अचार, स्वाद के साथ आपको भी रखें फिट

Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी लहसुन-प्याज का जायकेदार अचार, स्वाद के साथ आपको भी रखें फिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 11, 2020 12:07 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 12:07 pm IST

आपने लहसुन और प्याज का अचार खाया है। ये खाने में काफी टेस्टी होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी लहसुन-प्याज का जायकेदार अचार, स्वाद के साथ आपको भी रखें फिट- India TV Hindi
Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी लहसुन-प्याज का जायकेदार अचार, स्वाद के साथ आपको भी रखें फिट Image Source : INSTAGRAM/MASALASANDOLIVES

खाने के साथ अगर टेस्टी अचार मिल जाता है तो रेसिपी का स्वाद लऔर भी बढ़ जाता है। आपने नींबू, आम, गाजर जैसे कई चीजों का अचार खूब चखा होगा। लेकिन क्या आपने लहसुन और प्याज का अचार खाया है। ये खाने में काफी टेस्टी होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें लहसुन, प्याज के अलावा हल्दी, कलौंजी और मेथी का इस्तेमाल किया जाता है। 

लहसुन-प्याज के इस अचार को बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी काफी पसंद आएगा। तो फिर देर किस बात की यूं बनाए जायकेदार प्याज-लहसुन का अचार। 

Recipe: रात में बच गए हैं चावल तो ना लें टेंशन, महज 5 मिनट में इसी चावल से नाश्ते में बनाएं टेस्टी कटलेट

प्याज-लहसुन का अचार बनाने की सामग्री

  • आधा किलो प्याज छिला हुआ और कटा हुआ
  • 100 ग्राम लहसुन छुला हुआ
  • डेढ़ कप सरसों का तेल
  • 3 चम्मच मेथी दाना
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच कलौंजी
  • 2 चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा कप सिरका

Recipe: कम तेल में और फटाफट बनाएं ये आलू करारे टोस्ट, ब्रेकफास्ट और शाम के स्नैक्स दोनों के लिए हैं परफेक्ट

ऐसे बनाएं प्याज-लहसुन का अचार

एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें नमक और सिरका थोड़ कर हर एक सामग्री डालकर अच्छी तरह से भून लें। जब प्याज और लहसुन में मिक्सचर अच्छी तरह से लग जाए तो इसमें नमक और सिरका डाल लें।  अब इसे एक बार ठीक से उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। जब यह ठंडा  हो जाए तो एक एयरटाइट कंटेनर में भर लें। आपका लहसुन-प्याज का अचार बनकर तैयार है। इसे आप पराठा, चावल आदि के साथ खा सकते हैं। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Recipe: स्टफ्ड पराठे या फिर कचोरी के साथ खाएं ये तीखी चटपटी दही और मिर्च की चटनी, फ्रिज में भी कर सकते हैं स्टोर

Recipe: घर पर यूं बनाएं टेस्टी अचारी दही भिंडी, खाते ही मन हो जाएगा खुश

इस आसान तरीके से घर पर बनाइए सिरके वाला प्याज, कई दिनों तक भी कर सकते हैं स्टोर

बार-बार नहीं बनानी पड़ेगी टमाटर की प्यूरी, जानिए हफ्तेभर प्यूरी स्टोर करने का सबसे आसान तरीका

घर में न हो बनाने के लिए कोई भी सब्जी तो तुरंत बनाइए अचारी मिर्च, लगेंगे सिर्फ 10 मिनट

इम्यूनिटी मजबूत करने के रात को सोने से पहले जरूर पिएं हल्दी वाला दूध, जानिए बनाने का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल