1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बरसात के मौसम में मजा लें नूडल्स पकौडों का

बरसात के मौसम में मजा लें नूडल्स पकौडों का

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2015 09:11 am IST,  Updated : Jul 01, 2015 09:19 am IST

नई दिल्ली: बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा पॉपुलर डिश नूडल्स पकौड़ा बहुत ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्नैक डिश है जिसे आप ब्रेकफास्ट या फिर टी टाइम में चाय के साथ बनाकर सर्व कर सकते

ऐसे बनाए
सबसे पहले हम पकोड़ों के लिये बेसन का घोल तैयार करेंगें, घोल बनाने के लिये एक बड़े बाउल में बेसन और कॉर्न फ्लोर को निकाल लें और अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पकोड़े जैसा गाढ़ा घोल बना लें।
अब इस घोल में उबले हुये नूडल्स,बंदगोभी, प्याज,  हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हींग, हरी धनियां, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें जिससे सभी मसाले आपस में अच्छी तरह से मिल जाये।
एक कढ़ाही में तेल डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखें, जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तब गरम तेल में पकोड़ों के मिक्सचर पकोड़े का आकार बनाकर डाल दें, एक बार में कढ़ाही में 4-5 पकोड़े बनाकर डाल दें और गैस को मीडियम करके कलछी से पलट पलट कर सुनहरा होने तक तलें।
गरमा-गरम नूडल्स पकौड़ों को सर्विंग प्लेट में निकाल कर चाय, कॉफ़ी, टोमेटो सॉस या फिर हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें और बारिश का मजा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल