1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर में सब्जी हो गई है खत्म तो बनाइए टमाटर की ये इंस्टेंट चटनी, बेहरीन हो जाएगा खाने का जायका

घर में सब्जी हो गई है खत्म तो बनाइए टमाटर की ये इंस्टेंट चटनी, बेहरीन हो जाएगा खाने का जायका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 20, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 04:42 pm IST

आज हम आपको टमाटर की इंस्टेंट चटनी बनाने का तरीका बताते हैं। ये चटनी आप दो तरीकों से बना सकते हैं।

Tomato- India TV Hindi
Tomato - टमाटर Image Source : INSTAGRAM/KRAWALL.NUDEL

सब्जी हो या फिर सलाद, टमाटर सभी चीजों के टेस्ट को और भी लाजवाब कर देता है। कई बार ऐसा होता है कि घर में सब्जी नहीं होती है और न ही बाजार जाने का मन करता है ऐसे में अगर आपके घर में सिर्फ टमाटर ही हैं तो बिल्कुल भी परेशान न हों। आज हम आपको टमाटर की इंस्टेंट चटनी बनाने का तरीका बताते हैं। ये चटनी आप दो तरीकों से बना सकते हैं। 

जब खाना बनाने का नहीं हो मन और बच गई हो दाल, तो ऐसे बनाइए टेस्टी पराठा

टमाटर की चटनी बनाने का पहला तरीका

जरूरी चीजें

टमाटर- दो से तीन
महीन कटी हरी मिर्च
महीन कटा प्याज
नमक

बनाने की विधि- इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले आप टमाटर को पानी से धो लें। इसके बाद धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। जैसे ही ये टमाटर पक जाएं तो गैस बंद कर दें। अब इन टमाटरों को एक बर्तन में निकालकर अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें महीन कटी हरी मिर्च, महीन कटा प्याज और स्वादानुसार नमक डालें। अब आपकी चटनी एकदम तैयार है। 

बचे हुए चावल से ऐसे बनाइए टेस्टी कचरी, चाय की चुस्की के साथ लगेगी मजेदार

टमाटर की चटनी बनाने का दूसरा तरीका

जरूरी चीजें
टमाटर- दो से तीन
महीन कटी हरी मिर्च
महीन कटा प्याज
पिसी लाल मिर्च
नमक
रिफाइंड

बनाने की विधि- सबसे पहले टमाटरों को पानी से धोकर महीन काट लें। अब कढ़ाई में थोड़ा रिफाइंड डालें। तेल के गर्म होते ही उसमें कटे हुए टमाटर डाल दें। इसके बाद महीन कटी हरी मिर्च, महीन कटा प्याज, पिसी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। थोड़ी देर तक इसे भुनने दें। करीब 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें। आप चाहे तो इसमें हरी धनिया की पत्ती भी डाल सकते हैं। अब आपकी चटनी खाने के लिए एकदम तैयार है। इसे आप पूड़ी और पराठा किसी के भी साथ खा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल