1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने चखा है अनार के रायते का स्वाद? गर्मियों के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट कर लें रेसिपी

क्या आपने चखा है अनार के रायते का स्वाद? गर्मियों के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 05, 2025 04:14 pm IST,  Updated : May 05, 2025 04:14 pm IST

दही और अनार दोनों ऐसे सुपरफूड हैं जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। जब इन दोनों को मिलाकर अनार का रायता बनाया जाता है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

अनार का रायता- India TV Hindi
अनार का रायता Image Source : SOCIAL

गर्मियों में ठंडी चीजें न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं बल्कि अंदरूनी ऊर्जा और मन को शांति भी प्रदान करती हैं। दही और अनार दोनों ही ऐसे सुपरफूड हैं जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। अनार में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, जबकि दही बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करता है। जब इन दोनों को मिलाकर अनार का रायता बनाया जाता है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है और फायदे भी दोगुने हो जाते हैं।

अनार का रायता बनाने की सामग्री

ताजा गाढ़ा दही: 1 कप, अनार के दाने: 1/2 कप, भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच, स्वादानुसार काला नमक, चुटकी भर सफेद नमक, काली मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच, धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ): 1 छोटा चम्मच (सजावट के लिए)

अनार का रायता कैसे बनाएं:

सबसे पहले दही को एक प्याले में निकाल कर अच्छे से फेंट लें ताकि यह चिकना हो जाए। अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक और काली मिर्च डालें। फिर इसमें अनार के दाने डालें और धीरे से मिला लें।रायते को 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह ठंडा हो जाए। परोसने से पहले ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और ठंडा रायता सर्व करें। आप चाहें तो इसमें बारीक कटे पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं, इससे इसका स्वाद और भी ताजा हो जाएगा।

अनार का रायता खाने के फायदे 

अनार का रायता खाने के फायदे गर्मियों में पसीने के साथ शरीर से जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं। दही और अनार एक साथ मिलकर शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में मदद करते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और अनार में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

गर्मियों में पसीने और धूप से त्वचा पर असर पड़ता है, ऐसे में दही और अनार त्वचा को अंदर से ठंडक पहुंचाते हैं और उसमें चमक बनाए रखते हैं। कम कैलोरी और अधिक पोषण से भरपूर यह रायता पेट भरता है और अनावश्यक खाने की लालसा को कम करता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। गर्मियों में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखना ज़रूरी है। ऐसे में अनार का रायता एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों है। इसे अपने रोज़ाना के खाने में शामिल करें और गर्मियों में खुद को तरोताज़ा और फिट रखें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल