1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में बना ले मैसूर बोंडा, ये ट्रिक्स आज़माएंगे तो बाहर से बनेगा क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट, नोट करें विधि

शाम के नाश्ते में बना ले मैसूर बोंडा, ये ट्रिक्स आज़माएंगे तो बाहर से बनेगा क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 14, 2026 04:34 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 04:34 pm IST

मैसूर बोंडा एक साऊथ इंडियन रेसिपी जिसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह क्रिस्पी स्नैक्स रेसिपी

मैसूर बोंडा रेसिपी- India TV Hindi
मैसूर बोंडा रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @DINDIGUL FOOD COURT

अगर आप रोज एक ही जैसा नाश्ता करके बोर हो गए हैं तो दक्षिण भारत की पॉपुलर स्नैक्स रेसिपी मैसूर बोंडा भी ट्राई कर सकते हैं। यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम और स्पंजी होता है। इसे मैदा, दही, और चावल के आटे में मिलाकर बनाया जाता है। चलिए जानते हैं रेसिपी

मैसूर बोंडा बनाने के लिए सामग्री

1 कप दही, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 कप मैदा, 2-3 बड़े चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच जीरा, 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, 1 इंच अदरक, 10-12 करी पत्ते, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 2-3 बड़े चम्मच ताज़ा नारियल, 2 बड़े चम्मच तेल, तलने के लिए तेल

कैसे बनाएं मैसूर बोंडा?

  • पहला स्टेप: मैसूर बोंडा बनाने के लिए सबसे पहले, 1 बड़े बाउल में एक कप दही लें। दही में नमक और बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह से फेंटें। दही को अच्छी तरह से फेंटने के बाद, अब उसमें 2 कप मैदा, 2-3 बड़े चम्मच चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इससे बोंडा बहुत ज़्यादा क्रिस्पी बनेंगे।

  • दूसरा स्टेप: जब ये अच्छी तरह से मिल जाएं तो एक ही डायरेक्शन में इन्हें लगातार फेंटें। इसको तब तक फेंटना है जब ये तक बैटर स्ट्रेची न हो जाए। फेंटने से ही बोंडा अंदर से फ्लफी और सॉफ्ट बनता है। तो यह सबसे ज़रूरी स्टेप है जो आपको फॉलो करना है। अगर ज़रूरत लगे तो आप एक से दो बूँद पानी डाल सकते हैं।

  • तीसरा स्टेप: अब इस आटे में 1 चम्मच जीरा, 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, अदरक, करी पत्ते, हरा धनिया, ताज़ा नारियल और 2 बड़े चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और एक बार फिर से फेंटें। उसके बाद आप, डेढ़ से दो घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। आप चार से पांच घंटे के लिए भी इसे सेट होने के लिए रख सकते हैं।

  • चौथा स्टेप: तय समय के बाद अब बैटर को एक बार फिर से फेंट लें। अगर फेंटते समय आपको लगे की मिश्रण लूज़ हो गया है तो आप एक से दो चम्मच मैदा या  चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • पांचवां स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें बोंडा को हाथों से ड्राप कर के डालें। इसे मीडियम से हाई फ्लेम पर पकाएं। जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे कड़ाही से निकालें और नारियल की चटनी के साथ गरम गरम मैसूर बोंडा सर्व करें। इसके अलावा अगर आपको साउथ इंडियन मिठाई खाने का मन कर रहा है तो आप बेसन से घर में स्वाद से भरपूर मैसूर पाक भी बना सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल