1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: लापरवाही के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त! पोस्‍टमॉर्टम टेबल पर रखे शव की आंख खा गया चूहा, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश: लापरवाही के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त! पोस्‍टमॉर्टम टेबल पर रखे शव की आंख खा गया चूहा, जानें पूरा मामला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 05, 2023 05:43 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 05:43 pm IST

मध्य प्रदेश के सागर में पोस्टमार्टम टेबल पर रखे शव की आंख को चूहे द्वारा खाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों ने काफी हंगामा भी किया, जिसके बाद आरएमओ ने कार्रवाई और जांच का भरोसा दिया है।

Rat - India TV Hindi
शव की आंख खा गया चूहा Image Source : PTI/FILE

सागर: मध्य प्रदेश के सागर से लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पोस्टमार्टम टेबल पर रखे एक शव की आंखों को चूहे कुतर गए, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। हालांकि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल खेत में सिंचाई पर गए 30 साल के मोती गौंड ठंड की वजह से गिर गए थे। जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव मोर्चरी में चला गया। मोर्चरी के फ्रीजर खराब थे, इसलिए मृतक के शव को टेबल पर ही रख दिया गया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

इसके बाद परिजनों ने देखा कि शव की आंखों के साथ कुछ हुआ है, जिसे देखकर अस्पताल में कहा गया कि हो सकता है कि आंखों को चूहों ने कुतर दिया हो। इसके बाद मृतक परिजन हंगामा करने लगे। इस मामले में आरएमओ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच करवाई जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।