1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: हिंदू महिला की मौत से सवालों के घेरे में मुस्लिम पति, मारपीट और धर्म परिवर्तन के एंगल के बाद जांच में जुटी पुलिस

मुंबई: हिंदू महिला की मौत से सवालों के घेरे में मुस्लिम पति, मारपीट और धर्म परिवर्तन के एंगल के बाद जांच में जुटी पुलिस

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 12, 2023 07:01 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 07:01 pm IST

मुंबई में एक हिंदू महिला की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है और सवालों के घेरे में उसका मुस्लिम पति रहमत खान है। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिला ने घर पर फोन करके बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और धर्म परिवर्तन की बात भी करता था।

Mumbai Police - India TV Hindi
विजय कांडलगांवकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, धारावी, मुंबई Image Source : ANI

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला की मौत मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। धारावी के सीनियर इंस्पेक्टर विजय कांडलगांवकर ने बताया है कि 5 जनवरी को रात में पुलिस को एक शख्स दिखा, जो एक महिला को बेहोश हालत में ले जा रहा था। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उस दौरान शख्स ने अपना नाम रहमत खान बताया और महिला उसकी पत्नी रुबीना थी। इनके 2 बच्चे भी थे।

पुलिस ने बताया कि ये लोग मूल रूप से मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले हैं। जांच में पता लगा कि महिला हिंदू परिवार से थी और उसका वास्तविक नाम यशोधरा था। महिला के परिवार का कहना है कि मौत से पहले महिला ने घर पर फोन करके बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और धर्म परिवर्तन की बात भी करता था।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटने से होना बताया गया है। मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।