1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 15 वर्षीय स्कूली छात्रा को भेजे गए अश्लील संदेश, पुलिस ने शुरू की जांच

15 वर्षीय स्कूली छात्रा को भेजे गए अश्लील संदेश, पुलिस ने शुरू की जांच

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2020 11:08 pm IST,  Updated : Dec 13, 2020 11:08 pm IST

महाराष्ट्र के पुणे शहर की 15 वर्षीय स्कूली छात्रा को ऑनलाइन पढ़ाई के लिये इस्तेमाल किये जा रहे एक लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंस ऐप पर कथित रूप से अश्लील संदेश और धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

School girl receives obscene messages on app, probe launched- India TV Hindi
School girl receives obscene messages on app, probe launched Image Source : INDIA TV

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर की 15 वर्षीय स्कूली छात्रा को ऑनलाइन पढ़ाई के लिये इस्तेमाल किये जा रहे एक लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंस ऐप पर कथित रूप से अश्लील संदेश और धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भोसारी एमआईडीसी थाने में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से रविवार को कहा कि छात्रा के अलावा उसके पिता और स्कूल के प्रधानाध्यापक को भी ऐसे ही संदेश भेजे गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता को इस साल जून में भी ऐसे संदेश भेजे गए थे, जिसके बाद उसने और उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत की थी। उन्होंने कहा, ''इससे पहले की गई जांच के दौरान कुछ नहीं मिलने के बाद मामले को बंद कर दिया गया था। बीते तीन महीने में उसे ऐसे संदेश नहीं भेजे गए, लेकिन हाल ही में दोबारा ऐसे संदेश मिलने लगे।''

अधिकारी ने कहा कि लड़की के पिता और उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक को भी अश्लील ई-मेल भेजे गए। उन्होंने कहा, ''इन अश्लील संदेशों के अलावा कुछ संदेश ऐसे भी थे, जिनमें भेजने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। संदेश भेजने वाले ने लड़की को आत्महत्या के लिये उकसाने का भी प्रयास किया।'' अधिकारी ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।