1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में भी ठंडा हुआ मौसम, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गिरा तापमान

मुंबई में भी ठंडा हुआ मौसम, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गिरा तापमान

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2020 04:57 pm IST,  Updated : Dec 05, 2020 04:57 pm IST

मुंबई में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान शनिवार को 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिसे सर्दी की शुरूआत के तौर पर देखा जा सकता है।

मुंबई में भी ठंडा हुआ मौसम, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गिरा तापमान- India TV Hindi
मुंबई में भी ठंडा हुआ मौसम, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गिरा तापमान Image Source : FILE/PTI

मुंबई: मुंबई में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान शनिवार को 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिसे सर्दी की शुरूआत के तौर पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि चक्रवातों एवं बंगाल की खाड़ी में गंभीर दबाब के क्षेत्रों के कारण प्रदेश में सर्दी आने में देरी हुयी है। 

अधिकारी ने बताया, ‘‘गंभीर दबाव के क्षेत्रों के कमजोर होने के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिररावट दर्ज की गयी है। महाराष्ट्र में यह सर्दी के मौसम की शुरूआत हो सकती है।’’ मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के साताक्रू ऑब्जर्वेट्री ने शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनताम तापमान है। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। 

उन्होने बताया कि प्रदेश के परभणी में तापमान में सबसे अधिक कमी दर्ज की गयी जहां यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में रबी फसल के लिए सर्दी के मौसम की भूमिका महती है। इन फसलों में ज्वार, गेहूं एवं हरा चना शामिल है। इसके अलावा आम के पेड़ों में फूल खिलने की भी शुरूआत होती है। एक कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि आम के पेड़ों में अच्छे तरीके से फूल खिलने के लिये तापमान में गिरावट आवश्यक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।