1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हुंडई लेकर आ रही है छोटी SUV, 7-स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स वाली ये कार मारुति ब्रेजा और नेक्‍सन को देगी टक्‍कर

हुंडई लेकर आ रही है छोटी SUV, 7-स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स वाली ये कार मारुति ब्रेजा और नेक्‍सन को देगी टक्‍कर

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 02, 2018 01:22 pm IST,  Updated : May 02, 2018 01:22 pm IST

हुंडई इन दिनों एक छोटी SUV पर काम कर रही है। इस नई सब 4-मीटर एसयूवी को कार्लिनो एसयूवी के कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जाएगा। भारत में इसे 2019 में लॉन्च किया जाएगा।

Hyundai Mini SUV- India TV Hindi
Hyundai Mini SUV

नई दिल्‍ली। हुंडई इन दिनों एक छोटी SUV पर काम कर रही है। इस नई सब 4-मीटर एसयूवी को कार्लिनो एसयूवी के कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जाएगा। भारत में इसे 2019 में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारुति विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और महिंद्रा की जल्द लॉन्च होने वाली कोडनेम एस201 जैसी कारों से होगा।

Hyundai Mini SUV
Hyundai Mini SUV

अनुमान लगाया जा रहा है कि नई हुंडई की इस छोटी एसयूवी में हुंडई का 1.0 लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार्लिनो एसयूवी के प्रोडक्शन मॉडल में भी यही इंजन मिलेगा। सब 4-मीटर एसयूवी में इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटो गियरबॉक्स मिलेगा।

Hyundai Mini SUV
Hyundai Mini SUV

कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसके बेस वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन भी दे सकती है। यह इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा हो सकता है। बेस वेरिएंट की कीमत को आक्रामक रखने के लिए कंपनी ऐसा कर सकती है।

स्रोत : cardekho.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा