1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Hyundai 6 मई से कार उत्‍पादन फि‍र करेगी शुरू, निर्माण संयंत्र को किया सैनेटाइज

Hyundai 6 मई से कार उत्‍पादन फि‍र करेगी शुरू, निर्माण संयंत्र को किया सैनेटाइज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 05, 2020 08:42 am IST,  Updated : May 05, 2020 08:42 am IST

कंपनी ने कहा कि उसने एक जिम्मेदार कॉरपोरेट की तरह संयंत्र के अंदर स्थित सभी सुविधाओं को अच्छे से सैनेटाइज किया है

Hyundai to reopen its factory in Tamil Nadu from Wednesday- India TV Hindi
Hyundai to reopen its factory in Tamil Nadu from Wednesday

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन कंपनी हुंडई की भारतीय इकाई हुंडई मोटर इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह चेन्नई स्थित अपने निर्माण संयंत्र में कार  बनाने की तैयारियां इस सप्ताह से शुरू कर देगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी योजना सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चेन्नई के पास इरुंगात्तुकोत्तई में स्थित संयंत्र का परिचालन पुन: बहाल करने की तैयारियां छह मई से शुरू करने की है।

कंपनी ने कहा कि उसने एक जिम्मेदार कॉरपोरेट की तरह संयंत्र के अंदर स्थित सभी सुविधाओं को अच्छे से सैनेटाइज किया है ताकि कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी के संयंत्र में विनिर्माण 23 मार्च से निलंबित है।

हुंडई ने मई में 12,000 से 13,000 वाहनों का निर्माण करने का लक्ष्‍य तय किया है, जबकि मारुति सुजुकी ने इस माह के दौरान 45,000 वाहन उत्‍पादन करने की संभावना व्‍यक्‍त की है। दोनों कंपनियों ने आंतरिक रूप से यह अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

भारतीय बाजार में नई प्रवेश करने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने पहले ही गुजरात स्थित अपने निर्माण संयंत्र में उत्‍पादन गतिविधि शुरू कर दी है। कंपनी ने अप्रैल के अंतिम सप्‍ताह से यहां काम पुन: बहाल कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा