1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. CAIT ने खोला BCCI के खिलाफ मोर्चा, IPL में चीनी कंपनी Vivo को प्रायोजक बनाने पर जताई आपत्ति

CAIT ने खोला BCCI के खिलाफ मोर्चा, IPL में चीनी कंपनी Vivo को प्रायोजक बनाने पर जताई आपत्ति

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 04, 2020 09:51 am IST,  Updated : Aug 04, 2020 09:51 am IST

कैट ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में मांग की है कि सरकार को बीसीसीआई को आईपीएल कराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

CAIT opposes BCCI move to retain Chinese firm Vivo as IPL title sponsor- India TV Hindi
CAIT opposes BCCI move to retain Chinese firm Vivo as IPL title sponsor Image Source : IPLT20

नई दिल्‍ली। व्यापारियों के संगठन कैट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए चीनी कंपनी वीवो को टाइटल प्रायोजक बरकरार रखने के निर्णय का विरोध किया है। कोविड-19 महामारी के कारण इस साल आईपीएल दुबई में होगा। कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में मांग की है कि सरकार को बीसीसीआई को आईपीएल कराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

कैट देश में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के विरोध अभियान की अगुवाई कर रहा है। उसने गृहमंत्री से मामले में शीघ्र संज्ञान लेने और बीसीसीआई को आईपीएल दुबई या कहीं और कराने की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया है। व्यापारियों के संगठन ने इस बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी पत्र लिखा है। इस बारे में वीवो इंडिया को भेजे ई-मेल का कोई जवाब नहीं आया।

आईपीएल की संचालन परिषद ने रविवार को चीनी मोबाइल कंपनी वीवो समेत अपने सभी प्रायोजकों को बरकरार रखने का फैसला किया और कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में कराने को मंजूरी दी। डिजिटल तरीके से आयोजित संचालन परिषद की बैठक में यह निर्णय किया गया कि आईपीएल टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर के दौरान आयोजित किया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा