1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Rolls-Royce ने लॉन्‍च किया डॉन कनवर्टिबल का नया वर्जन, कीमत है 6.25 करोड़ रुपए

Rolls-Royce ने लॉन्‍च किया डॉन कनवर्टिबल का नया वर्जन, कीमत है 6.25 करोड़ रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 24, 2016 08:06 pm IST,  Updated : Jun 24, 2016 08:06 pm IST

सुपर लक्‍जरी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी रोल्‍स-रॉय (Rolls-Royce Motor Cars) ने अपनी कनवर्टिबल डॉन (convertible Dawn) का नया वर्जन लॉन्‍च किया है।

Rolls-Royce ने लॉन्‍च किया डॉन कनवर्टिबल का नया वर्जन, कीमत है 6.25 करोड़ रुपए- India TV Hindi
Rolls-Royce ने लॉन्‍च किया डॉन कनवर्टिबल का नया वर्जन, कीमत है 6.25 करोड़ रुपए

मुंबई। सुपर लक्‍जरी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी रोल्‍स-रॉय (Rolls-Royce Motor Cars) ने अपनी कनवर्टिबल डॉन (convertible Dawn) का नया वर्जन लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 6.25 करोड़ रुपए (एक्‍स-शोरूम, मुंबई) है।  रोल्‍स-रॉय के साउथ एशिया सेल्‍स मैनेजर स्‍वेन रिटर ने कहा कि डॉन में 6.6 लीटर का इंजन है और यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से मात्र 20 सेकेंड में जीरो पर आ जाएगी और यह दुनिया की सबसे शानदार कनवर्टिबल कार है।

उन्‍होंने कहा कि चार सीट वाली डॉन भारत में पहली सुपर-लक्‍जरी कनवर्टिबल कार है और इसे जल्‍द ही दिल्‍ली व चेन्‍नई में भी लॉन्‍च किया जाएगा। इकोनॉमी में वृद्धि, लक्‍जरी गुड्स के प्रति बढ़ते रुझान और सफल उद्यमियों की बढ़ती संख्‍या के मद्देनजर रोल्‍स-रॉय ने अपनी फ्यूचर ग्रोथ के लिए भारत को टार्गेट किया है। पिछले साल रोल्‍स-रॉय ने दुनियाभर में 4000 कारों की बिक्री की है। भारत में रोल्‍स-रॉय के तीन डीलर हैं और कंपनी अभी डीलरशिप में विस्‍तार करने नहीं जा रही है। इसके शोरूम अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, नई दिल्‍ली और चंडीगढ़ में हैं।

नवनीत मोटर्स के मालिक शरद कछालिया, जिसके पाद देश में रोल्‍स रॉय के एक्‍सक्‍लूसिव मार्केटिंग और सेल्‍स अधिकार हैं, ने कहा कि 2005 में कंपनी का ऑथोराइज्‍ड डीलर बनने के बाद से अब तक उन्‍होंने 250 कारों की बिक्री की है। कछालिया ने बताया कि इसमें कस्‍टमाइजेशन और 20 फीसदी रोड टैक्‍स और 183 फीसदी कस्‍टम ड्यूटी का खर्च जुड़कर डॉन की ऑनरोड कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपए होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा