1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी

बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Sep 02, 2016 09:25 am IST,  Updated : Sep 02, 2016 03:39 pm IST

घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। हालांकि ग्लोबल मार्केट अब शुक्रवार को अमेरिका में जारी होने वाले जॉब आंकड़ों पर टिकी है।

सेंसेक्स 109 अंक और निफ्टी 35 अंक बढ़कर बंद, मिडकैप शेयरों में खरीदारी- India TV Hindi
सेंसेक्स 109 अंक और निफ्टी 35 अंक बढ़कर बंद, मिडकैप शेयरों में खरीदारी

नई दिल्ली। लंबे वीकेंड से पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 109 अंक बढ़कर 28532 पर और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 35 अंक बढ़कर 8809 पर बंद हुआ है।

सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान पर

एनएसई आईटी और मेटल इंडेक्स को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली है। बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स में एक फीसदी तक की बढ़त आई है।

33 शेयरों में खरीदारी

निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में अदानी पोर्ट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, टाटा मोटर्स, मारुति और भारती एयरटेल है। इन सभी स्टॉक्स में 2-4 फीसदी तक की तेजी है। वहीं, आइडिया, बजाज ऑटो और टेक महिंद्रा में दो फीसदी तक की गिरावट है।

अब क्या करें इन्वेस्टर्स

मायस्टॉकरिसर्च के हेड लोकेश उप्पल कहते है कि अगले कुछ दिनों तक निफ्टी का दायरा 8750-8825 के बीच नजर आ रहा है। लंबे वीकेंड के चलते शुक्रवार को थोड़ा सावधानी के साथ कारोबार देखने को मिला है। साथ ही, पिछले दो सत्र में एफआईआई के भी बिकवाली के आंकड़े देखने को मिले हैं, ऐसे में इन्वेस्टर्स को फिलहाल गिरावट पर खरीददारी करनी चाहिए।

प्रकाश गाबा डॉटकॉम के प्रकाश गाबा का कहना है कि निफ्टी में 8750 के स्तर पर सपोर्ट बना हुआ है। बाजार तेजी के बाद अब इस तेजी को बरकरार रखने की कोशिशों में जुटा हुआ है। निफ्टी में 8820-8860 के स्तर पर थोड़ा दबाव देखने को मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा