1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2020 तक हर किसी को मिलेगा रेल का कन्‍फर्म टिकट

2020 तक हर किसी को मिलेगा रेल का कन्‍फर्म टिकट

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 10, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 01:53 pm IST

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि 2020 तक सभी यात्रियों को कन्‍फर्म टिकट मिलने लगेगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।

No More Waiting: 2020 तक हर किसी को मिलेगा रेल का कन्‍फर्म टिकट, रेलवे ने शुरू की तैयारी- India TV Hindi
No More Waiting: 2020 तक हर किसी को मिलेगा रेल का कन्‍फर्म टिकट, रेलवे ने शुरू की तैयारी

नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को विश्‍व स्‍तरीय सुविधाएं उपलब्‍ध कराने की कोशिशों की तारीफ करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि 2020 तक सभी यात्रियों को कन्‍फर्म टिकट मिलने लगेगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।

प्रभु ने कहा कि वह भारतीय रेलवे की सेवाओं को सुधारने और बेहतर बनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। वर्तमान स्थिति पर उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें पूरी उम्‍मीद है कि 2020 तक रेल टिकट की आपूर्ति मांग के अनुरूप कर ली जाएगी। प्रभु ने कहा कि देश की जनसंख्‍या और रेलवे पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए यह काम चुनौतीभरा है।

रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन में उपलब्‍ध आराम दायक सुविधाओं को आने वाले समय में और बढ़ाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि रेल कम्‍यूनिकेशन को सिस्‍टेमैटिक बनाने के लिए आने वाले दिनों में जितना संभव होगा उतना नई टेक्‍नोलॉजी का उपयोग बढ़ाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि अभी भारतीय रेलवे जिन टेक्‍नोलॉजी का उपयोग कर रही है, वह बेशक बेहतर हैं।

तस्‍वीरों में देखिए टैल्‍गो ट्रेन को

Talgo high speed train

1 (47)IndiaTV Paisa

4 (36)IndiaTV Paisa

5 (32)IndiaTV Paisa

6 (22)IndiaTV Paisa

2 (40)IndiaTV Paisa

3 (38)IndiaTV Paisa

7 (12)IndiaTV Paisa

8 (11)IndiaTV Paisa

9 (6)IndiaTV Paisa

10 (7)IndiaTV Paisa

मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन के बारे में सुरेश प्रभु ने कहा कि इससे पूरी तरह से रेल यात्रा का चेहरा बदल जाएगा। इससे अर्थव्‍यवस्‍था पर सकारात्‍मक असर पड़ेगा और बिजनेस भी बढ़ेगा। उन्‍होंने कहा कि बुलेट ट्रेन दुनिया की बेहतर टेक्‍नोलॉजी से सुसज्जित होगी, जिसके लिए जापान के साथ समझौता हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा