1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. एप्‍पल ने जताई अपनी कमाई घटने की आशंका, चीन व उभरते बाजारों में बढ़ी चुनौतियां

एप्‍पल ने जताई अपनी कमाई घटने की आशंका, चीन व उभरते बाजारों में बढ़ी चुनौतियां

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 03, 2019 10:31 pm IST,  Updated : Jan 03, 2019 10:31 pm IST

कंपनी का कहना है कि आईफोन और अन्य गैजेट की बिक्री अनुमान से कम रह सकती है।

Apple Inc- India TV Hindi
Apple Inc Image Source : FLICKR/IPHONEDIGITAL

सैन फ्रांसिस्को। आईफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्‍पल इंक को 2019 की पहली तिमाही में अपनी कमाई घटने का अंदेशा है। कंपनी के सामने चीन और अन्य उभरते बाजारों में चुनौतियां बढ़ी हैं और इसलिए उसे चालू तिमाही में उम्मीद से कम कमाई होने का अनुमान है। 

कंपनी का कहना है कि आईफोन और अन्य गैजेट की बिक्री अनुमान से कम रह सकती है। इसकी अहम वजह चीन और अमेरिका के बीच बढ़ता व्यापार तनाव है। इस खबर के बाद ही एप्‍पल के शेयर में 7.6 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। 

विश्लेषकों ने 2019 की पहली तिमाही में पहले कंपनी की कमाई 91 अरब डॉलर रहने का अनुमान जताया था, जबकि अब इसे घटाकर 84 अरब डॉलर कर दिया गया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने निवेशकों को लिखे पत्र में कहा कि कुछ प्रमुख उभरते बाजारों में हमारे समक्ष चुनौतियां बढ़ी हैं।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से चीन में बनते आर्थिक हालात आगे भी हमें प्रभावित करेंगे। उल्लेखनीय है कि चीनी कंपनी हुवावे की मुख्य वित्त अधिकारी मेंग वांझोऊ की कनाडा में गिरफ्तारी के बाद एप्‍पल को चीन में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा