1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इस महीने के पहले हफ्ते में FPI ने शेयरों से निकाले 3,000 करोड़ रुपए, फरवरी-जुलाई में लगाए थे 62,000 करोड़

इस महीने के पहले हफ्ते में FPI ने शेयरों से निकाले 3,000 करोड़ रुपए, फरवरी-जुलाई में लगाए थे 62,000 करोड़

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 10, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Sep 10, 2017 03:33 pm IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का बिकवाली का सिलसिला जारी है। इस महीने के पहले सप्ताह में FPI ने शेयरों से 3,000 करोड़ रुपए की निकासी की है।

इस महीने के पहले हफ्ते में FPI ने शेयरों से निकाले 3,000 करोड़ रुपए, फरवरी-जुलाई में लगाए थे 62,000 करोड़- India TV Hindi
इस महीने के पहले हफ्ते में FPI ने शेयरों से निकाले 3,000 करोड़ रुपए, फरवरी-जुलाई में लगाए थे 62,000 करोड़

नई दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का बिकवाली का सिलसिला जारी है। इस महीने के पहले सप्ताह में FPI ने शेयरों से 3,000 करोड़ रुपए की निकासी की है। कंपनियों के तिमाही नतीजे कमजोर रहने और परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका तथा उत्‍तर कोरिया में जारी तनाव के बीच FPI की निकासी जारी है। इससे पहले अगस्त में FPI ने शेयर बाजारों से 12,770 करोड़ रुपए की निकासी की थी। इससे पहले फरवरी-जुलाई के दौरान उन्होंने शेयरों में 62,000 करोड़ रुपए डाले थे।

यह भी पढ़ें : वित्‍त मंत्रालय अगले सप्ताह शुरू करेगा बजट पर काम, फरवरी में पेश होने वाले बजट में होने हैं कई बदलाव

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 से 8 सितंबर के दौरान FPI ने शेयरों से शुद्ध रूप से 2,965 करोड़ रुपए या 46.2 करोड़ डॉलर की निकासी की। हालांकि, इसी अवधि में उन्होंने ऋण बाजारों में 2,700 करोड़ रुपए डाले। ताजा निकासी के बाद इस साल अभी तक शेयरों में FPI का कुल निवेश 45,220 करोड़ रुपए या 7 अरब डॉलर रहा है।

यह भी पढ़ें : धूप बत्‍ती, झाड़ू सहित दैनिक उपयोग की 30 वस्‍तुएं होंगी सस्‍ती, मध्‍यम और लग्‍जरी कारों पर देना होगा 7% तक अतिरिक्‍त उपकर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा