Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post office की यह स्कीम पैसा कर देती है डबल, वह भी गारंटी के साथ, मिनिमम ₹1000 में खुल जाता है अकाउंट

Post office की यह स्कीम पैसा कर देती है डबल, वह भी गारंटी के साथ, मिनिमम ₹1000 में खुल जाता है अकाउंट

यह बचत स्कीम एक सुरक्षित, भरोसेमंद और दीर्घकालिक निवेश योजना है, जिसमें आप सरकार की गारंटी के साथ स्थिर रिटर्न पा सकते हैं। अगर आप अपने पैसे को बिना जोखिम के बढ़ाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है।

Written By: Sourabha Suman @sourabhasuman
Published : Nov 05, 2025 07:02 am IST, Updated : Nov 05, 2025 07:02 am IST
एक अभिभावक नाबालिग की ओर से भी खाता खोल सकता है।- India TV Paisa
Photo:FREEPIK एक अभिभावक नाबालिग की ओर से भी खाता खोल सकता है।

पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में एक ऐसी स्कीम भी है जो आपके पैसे को डबल कर देती है। जी हां, इस स्कीम का नाम है किसान विकास पत्र यानी केवीपी। इस स्कीम में आप निश्चिंत होकर निवेश कर सकते हैं, क्योंकि यह भारत सरकार की स्कीम है जिसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है और जमा पैसे की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है। इस स्कीम के तहत 115 महीने (9 वर्ष और 7 महीने) में आपका पैसा डबल हो जाता है।

कौन खोल सकता है केवीपी अकाउंट

कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर किसान विकास पत्र खाता खोल सकता है। अधिकतम तीन वयस्क मिलकर ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं। ज्वाइंट ए प्रकार के खाते का संचालन सभी जमाकर्ताओं द्वारा या बचतकर्ताओं में से जीवित बचे लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना चाहिए। ज्वाइंट बी प्रकार के खाते का संचालन किसी भी जमाकर्ता द्वारा या बचतकर्ताओं में से जीवित बचे लोगों द्वारा अलग-अलग किया जा सकता है। इसके अलावा, एक अभिभावक नाबालिग की ओर से भी खाता खोल सकता है।

पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अस्थिर मन वाले व्यक्ति की ओर से अभिभावक खाता खोल सकता है। इसे अब 'अधिकृत खाता' कहा जाता है जिसे अभिभावक संचालित करता है। साथ ही दस वर्ष या उससे अधिक आयु का नाबालिग खुद खाता ऑपरेट कर सकता है। यह सुविधा आमतौर पर 'मेजर माइनर अकाउंट' के रूप में जानी जाती है।

न्यूनतम निवेश की लिमिट और ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में आप न्यूनतम 1000 रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें 100 रुपये के मल्टीपल में कोई भी राशि जमा कर सकते हैं, अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है। इस स्कीम में मौजूदा समय में 7.5% (वार्षिक चक्रवृद्धि) की ब्याज दर ऑफर की जा रही है।

कुछ खास बातें जिन्हें जान लें

केवीपी अकाउंट को मेच्योरिटी (मियाद) से पहले कुछ खास परिस्थितियों में समय से पहले बंद किया जा सकता है। जैसे- सिंगल अकाउंट के खाता धारक की मृत्यु होने पर, या संयुक्त खाते में किसी एक या सभी खाता धारकों की मृत्यु की स्थिति में। इसके अलावा, जब किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा गिरवी रखे खाते को जब्त किया जाता है और जब किसी न्यायालय (कोर्ट) के आदेश से ऐसा करने का निर्देश दिया जाए, तब समय से पहले अकाउंट बंद हो सकता है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement