1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business News I

BUSINESS NEWS I

  • सेंसेक्स 139 प्वाइंट घटकर बंद, IT और PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्याद गिरावट

    सेंसेक्स 139 प्वाइंट घटकर बंद, IT और PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्याद गिरावट

    सरकारी बैंक और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट की वजह से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 139.34 प्वाइंट की गिरावट के साथ 35599.82 पर बंद हुआ है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.65 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 10808.05 के स्तर पर बंद हुआ

    बाजार | Jun 14, 2018, 03:47 PM IST
  • खाने के तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट हटी, कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

    खाने के तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट हटी, कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

    केंद्र सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए वनस्पति तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट खत्म कर दी है जिससे खाने के तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। स्टॉक लिमिट खत्म होने के बाद अब व्यापारी अपनी मर्जी के मुताबिक तेल और तिलहन का स्टॉक रख सकेंगे और ज्यादा स्टॉक रखने पर उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होगी

    बाजार | Jun 14, 2018, 02:46 PM IST
  • Infosys के 100 शेयर निवेशकों को बना चुके हैं करोड़पति, कंपनी को पूरे हुए 25 साल

    Infosys के 100 शेयर निवेशकों को बना चुके हैं करोड़पति, कंपनी को पूरे हुए 25 साल

    देश की दिग्गज आईटी कंपनी Infosys को शेयर बाजार में लिस्ट हुए आज पूरे 25 साल बीत चुके हैं। 25 साल पहले इस कंपनी में अगर किसी ने निवेश किया होगा और अपना निवेश बनाए रखा होगा तो वह लखपती तो जरूर है। Infosys फरवरी 1993 को पहली बार IPO लेकर आई थी और उसके बाद 14 जून 1993 को यह शेयर बाजार पर लिस्ट होने वाली पहली आईटी कंपनी थी

    बिज़नेस | Jun 14, 2018, 10:45 AM IST
  • Football World Cup 2018: Jio और Airtel उपभोक्ता फ्री में देख सकेंगे मैच, करना होगा ये काम

    Football World Cup 2018: Jio और Airtel उपभोक्ता फ्री में देख सकेंगे मैच, करना होगा ये काम

    फुटबाल का महाकुंभ (FIFA World Cup 2018) आज से रूस में शुरू होने जा रहा है और खेल के इस महा आयोजन को एक मौके की तरह देखते हुए भारत की टेलिकॉम कंपनियां भी मैदान में कूद गई हैं। देश की दो बड़ी टेलिकॉम कंपनियां भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने FIFA World Cup 2018 के मैचों का सीधा प्रसारण अपने ग्राहकों को फ्री में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इससे पहले ये दोनो कंपनियां अपने ग्राहकों को फ्री में IPL के मैच दिखा चुकी हैं

    बिज़नेस | Jun 14, 2018, 10:20 AM IST
  • अनिल अंबानी की कंपनी RCom में कर्मचारियों की संख्या 94 प्रतिशत घटकर 3400 रह गयी

    अनिल अंबानी की कंपनी RCom में कर्मचारियों की संख्या 94 प्रतिशत घटकर 3400 रह गयी

    कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) में कर्मचारियों की संख्या करीब 94 प्रतिशत घटकर 3,400 रह गयी है। एक समय कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 52,000 थी। RCom ने शेयर बाजार में बुधवार को जानकारी में कहा है कि समूह में कर्मचारियों की कुल संख्या उच्चतम स्तर 52,000 से घटकर 3,400 पर आ गयी है। कर्मचारियों की कुल संख्या में 94 प्रतिशत की कमी आयी है।ऐसा माना जाता है कि कंपनी 2008-10 के दौरान शिखर पर थी

    बिज़नेस | Jun 14, 2018, 09:10 AM IST
Advertisement
Advertisement
Advertisement