1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business News I

BUSINESS NEWS I

  • गेहूं खरीद 3.50 करोड़ टन के पार, उत्तर प्रदेश में 47 लाख टन से ज्यादा गेहूं खरीदा गया

    गेहूं खरीद 3.50 करोड़ टन के पार, उत्तर प्रदेश में 47 लाख टन से ज्यादा गेहूं खरीदा गया

    देश में इस साल गेहूं की सरकारी खरीद 5 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सरकारी एजेंसियों ने 7 जून तक देशभर में कुल 3.508 करोड़ टन गेहूं की खरीद कर ली है जो किसी भी रबी मार्केटिंग सीजन में अबतक हुई दूसरी सबसे अधिक खरीद है, इससे पहले रबी मार्केटिंग सीजन 2012-13 के दौरान देश में 3.81 करोड़ टन गेहूं खरीदा गया था जो अबक का रिकॉर्ड है।

    बाजार | Jun 07, 2018, 01:00 PM IST
  • Jio उपभोक्ताओं के पास करोड़पति बनने का मौका, KBC की हॉट सीट तक ऐसे ले सकते हैं एंट्री

    Jio उपभोक्ताओं के पास करोड़पति बनने का मौका, KBC की हॉट सीट तक ऐसे ले सकते हैं एंट्री

    कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का दसवां सीजन शुरू होने जा रहा है और इस बार इस सीजन में Jio उपभोक्ताओं के लिए हॉट सीट पर पहुंचकर करोड़पति बनने का मौका है। Jio KBC Play Along नाम से शुरू हुए इस ऑफर के तहत Jio उपभोक्ता पिछली बार की तरह KBC कार्यक्रम के दौरान अपने फोन पर मोबाइल पर Jiochat App के जरिए सवालों के जवाब देकर हॉट सीट तक पहुंच सकते हैं और सवालों के जवाब देकर करोड़ों रुपए जीत सकते हैं

    फायदे की खबर | Jun 07, 2018, 12:29 PM IST
  • शेयर बाजार: RBI पॉलिसी में दरें बढ़ने के बावजूद बाजार में उछाल, सेंसेक्स 275 प्वाइंट बढ़कर बंद

    शेयर बाजार: RBI पॉलिसी में दरें बढ़ने के बावजूद बाजार में उछाल, सेंसेक्स 275 प्वाइंट बढ़कर बंद

    बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से ब्याज दरें बढ़ाने के चौंकाने वाले फैसले के बावजूद शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ है। RBI के फैसले के तुरंत बाद बाजार में जो बिकवाली आई थी वह बाजार बंद होने से पहले फिर मजबूती में तब्दील हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 275.67 प्वाइंट की शानदार बढ़ोतरी के साथ 35178.88 पर बंद हुआ है वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.50 प्वाइंट बढ़कर 10684.65 पर बंद हुआ।

    बाजार | Jun 06, 2018, 03:50 PM IST
  • मोदी राज में RBI ने पहली बार बढ़ाई पॉलिसी दरें, रेपो रेट बढ़कर 6.25 प्रतिशत हुआ

    मोदी राज में RBI ने पहली बार बढ़ाई पॉलिसी दरें, रेपो रेट बढ़कर 6.25 प्रतिशत हुआ

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आखिरकार पॉलिसी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है, इस बढ़ोतरी के बाद अब रेपो रेट बढ़कर 6.25 प्रतिशत हो गया है। रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद रिवर्स रेपो रेट भी बढ़कर 6 प्रतिशत और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसेलिटी दर (MSF) भी बढ़कर 6.5 प्रतिशत हो गया है।

    बिज़नेस | Jun 06, 2018, 05:00 PM IST
  • गन्ना किसानों को मिलेगा लाभ, चीनी उद्योग को 8000 करोड़ रुपए का राहत पैकेज मंजूर

    गन्ना किसानों को मिलेगा लाभ, चीनी उद्योग को 8000 करोड़ रुपए का राहत पैकेज मंजूर

    चीनी की कम कीमतों की वजह से घाटे की मार झेल रहे देश के चीनी उद्योग की मदद के लिए सरकार आगे आई है, सरकार ने चीनी उद्योग की मदद के लिए 8000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में राहत पैकेज को मंजूरी दी गई है। इस पैकेज की मदद से चीनी उद्योग को गन्ना किसानों का कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी जिससे गन्ना किसानों को लाभ पहुंचेगा।

    बाजार | Jun 06, 2018, 01:53 PM IST
Advertisement
  • RBI पॉलिसी की घोषणा से पहले तेज हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 35100 के पार

    RBI पॉलिसी की घोषणा से पहले तेज हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 35100 के पार

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्त वर्ष 2018-19 के लिए दूसरी दोमाही नीति की घोषणा से पहले शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने बढ़त के साथ शुरुआत की है और दिन के कारोबार में बाजार और भी मजबूत हुआ है। फिलहाल सेंसेक्स 204.17 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35107.38 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 67.40 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10660.55 पर ट्रेड हो रहा है।

    बाजार | Jun 06, 2018, 12:50 PM IST
  • पेट्रोल-डीजल: लगातार 16 दिन दाम बढ़ने के बाद अब लगातार 8वें दिन भाव में कटौती

    पेट्रोल-डीजल: लगातार 16 दिन दाम बढ़ने के बाद अब लगातार 8वें दिन भाव में कटौती

    पिछले हफ्ते तक लगातार 16 दिन तक दाम बढ़ाने के बाद अब तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती भी हो रही है। बुधवार को तेल कंपनियों ने लगातार 8वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है, लगातार 8 दिन हुई कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड स्तर से 71 पैसे और डीजल 51 पैसे सस्ता हुआ है। लगातार 16 दिन में जब दाम बढ़ रहे थे तो दिल्ली में पेट्रोल 3.80 रुपए और डीजल 3.38 रुपए सस्ता हुआ था

    बिज़नेस | Jun 06, 2018, 09:11 AM IST
  • घर और कार की EMI घटेगी या बैंकों में FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज? RBI की पॉलिसी दरों पर आज फैसला

    घर और कार की EMI घटेगी या बैंकों में FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज? RBI की पॉलिसी दरों पर आज फैसला

    आने वाले दिनों में कर्ज महंगा होगा या सस्ता, या फिर बैंकों में FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा? इस तरह की तमाम ब्याज दरों को निर्धारित करने वाली मुख्य पॉलिसी दरों पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का आज फैसला आने वाला है। RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की 3 दिन चलने वाली बैठक का आज तीसरा दिन है और बैठक में क्या फैसला हुआ है इसको लेकर दोपहर बाद RBI जानकारी देगा

    बिज़नेस | Jun 06, 2018, 08:41 AM IST
  • शराब की बोतल पर मोटे अक्षरों में चेतावनी लिखना हुआ जरूरी, पहली अप्रैल 2019 से लागू होगा नियम

    शराब की बोतल पर मोटे अक्षरों में चेतावनी लिखना हुआ जरूरी, पहली अप्रैल 2019 से लागू होगा नियम

    जिस तरह से सिगरेट के पैकेट पर बड़े आकार की चेतावनी दिए जाने का नियम है उसी तरह से अब शराब की बोतल पर भी बड़े अक्षरों में चेतावनी जारी की जाएगी। हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिसके मुताबिक पहली अप्रैल 2019 से शराब की बोतल पर मोटे अक्षरों और अंग्रेजी भाषा में CONSUMPTION OF ALCOHOL IS INJURIOUS TO HEALTH, BE SAFE-DON’T DRINK AND DRIVE लिखा जाना जरूरी है

    बिज़नेस | Jun 05, 2018, 02:08 PM IST
  • मुकेश अंबानी को जितना कमाने में पूरी उम्र लगी, उतनी संपत्ति जेफ बेजोस ने 5 महीने में जोड़ ली

    मुकेश अंबानी को जितना कमाने में पूरी उम्र लगी, उतनी संपत्ति जेफ बेजोस ने 5 महीने में जोड़ ली

    भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी और दुनिया के सबसे धनवान जेफ बेजोस में यही अंतर है कि मुकेश अंबानी ने अबतक जितनी संपत्ति इकट्ठा की है उतनी संपत्ति तो जेफ बेजोस ने सिर्फ 5 महीने में बना ली है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं जबकि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

    बिज़नेस | Jun 05, 2018, 11:19 AM IST
Advertisement
  • सरकार चीनी मिलों को दे सकती है 7,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज

    सरकार चीनी मिलों को दे सकती है 7,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज

    किसानों का गन्ना बकाया 22,000 करोड़ रुपये से अधिक हो जाने से चिंतित सरकार नकदी की तंगी से जूझ रही चीनी मिलों के लिये 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का राहत पैकेज घोषित कर सकती है ताकि किसानों का भुगतान जल्द से जल्द किया जा सके। सूत्रों ने बताया कि कल इस संबंध में आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में कोई निर्णय लिये जाने की संभावना है।

    बाजार | Jun 05, 2018, 09:32 AM IST
  • SBI पर लगा 7 करोड़ रुपए का जुर्माना, FEMA एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

    SBI पर लगा 7 करोड़ रुपए का जुर्माना, FEMA एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

    देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर 7 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई FEMA एक्ट के तहत की गई है। सोमवार शाम को बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को इस जुर्माने के बारे में जानकारी दी है

    बिज़नेस | Jun 05, 2018, 08:53 AM IST
  • उत्तर प्रदेश की मिलों की धमकी के बाद 100 रुपए बढ़ गया चीनी का भाव

    उत्तर प्रदेश की मिलों की धमकी के बाद 100 रुपए बढ़ गया चीनी का भाव

    चीनी की कम कीमत की मार से घाटे की मार झेल रही उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों की अगले सीजन में पेराई नहीं करने की धमकी के बाद सोमवार को दिल्ली में चीनी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। थोक बाजार में चीनी कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विन्टल की तेजी आई। चीनी मिल डिलीवरी एम-30 और एस-30 की कीमतें 100 - 100 रुपये की तेजी के साथ कारोबार के अंत में क्रमश: 3,050 - 3,220 रुपये और 3,040 - 3,210 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

    बाजार | Jun 04, 2018, 04:26 PM IST
  • सेंसेक्स 215 प्वाइंट घटकर 35011 पर बंद, रियल्टी और बैंक शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई

    सेंसेक्स 215 प्वाइंट घटकर 35011 पर बंद, रियल्टी और बैंक शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई

    हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली है, बाजार ने शुरुआत मजबूती के साथ की थी लेकिन बाद में बिकवाली हावी हुई और बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 215.37 प्वाइंट की गिरावट के साथ 35011.89 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.70 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 10628.50 पर बंद हुआ।

    बाजार | Jun 04, 2018, 03:55 PM IST
  • किसान आंदोलन के बावजूद महंगाई में मामूली बढ़त, नियंत्रण में आलू, प्याज और दूध की कीमतें

    किसान आंदोलन के बावजूद महंगाई में मामूली बढ़त, नियंत्रण में आलू, प्याज और दूध की कीमतें

    देश के कुछेक राज्यों में किसान आंदोलन के बावजूद सब्जियों की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और दूध के दाम तो 3 दिन से स्थिर हैं। इस तरह की खबरें आ रही थी कि कई जगहों पर किसानों ने फल और सब्जियां सड़कों पर फैंकी हैं और साथ में दूध भी सड़कों और नालियों में बहा दिया है। लेकिन कीमतों को देखते हुए लग रहा है कि यह घटनाएं कुछ सीमित जगहों पर ही हुई हैं, शायद यही वजह है कि सब्जियों और दूध की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

    बिज़नेस | Jun 04, 2018, 07:04 PM IST
Advertisement
  • IDBI बैंक के CEO महेश कुमार जैन RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

    IDBI बैंक के CEO महेश कुमार जैन RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को चौथा डिप्टी गवर्नर मिल गया है। IDBI बैंक के CEO & MD महेश कुमार जैन को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। सोमवार को वित्तीय सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार जैन ने अपने ट्विटर हेंडल से यह जानकारी दी है। महेश कुमार जैन को 3 साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। उनके अलावा अभी एन एस विश्वनाथन, विरल वी आचार्य और बी पी कानुनगो डिप्टी गवर्नर का काम देख रहे हैं

    बिज़नेस | Jun 04, 2018, 02:40 PM IST
  • moto g6 हुआ लॉन्च, कीमत 11999 रुपए से शुरू, जानिए क्या हैं इसके खास फीचर्स

    moto g6 हुआ लॉन्च, कीमत 11999 रुपए से शुरू, जानिए क्या हैं इसके खास फीचर्स

    अमेरिकन मोबाइल कंपनी मोटोरोला ने अपना नया मोबाइल भोन moto g6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 13999 रुपए रखी है, इसके अलावा moto g6 Play की शुरुआती कीमत 11999 रुपए रखी गई है। शुरुआत में इस फोन को Amazon या फिर Moto HUB पर खरीदा जा सकता है। मोटोरोला की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 6 जून तक फोन की खरीदारी पर कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

    गैजेट | Jun 04, 2018, 01:20 PM IST
  • 12 दिन में 1.5 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ डॉलर, आपको इससे फायदा होने के साथ नुकसान भी

    12 दिन में 1.5 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ डॉलर, आपको इससे फायदा होने के साथ नुकसान भी

    अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में पिछले 12 दिन से जोरदार रिकवरी देखी जा रही है, आज डॉलर का भाव घटकर 66.85 रुपए तक आ गया है जो करीब 4 हफ्ते में सबसे अधिक भाव है, 12 दिन पहले डॉलर का भाव 68.47 रुपए के ऊपरी स्तर तक चला गया था, लेकिन अब डॉलर सस्ता हो रहा है और रुपए में मजबूती आने लगी है, रुपए में आई इस मजबूती का असर हम सबकी जेब पर पड़ सकता है।

    बाजार | Jun 04, 2018, 10:18 AM IST
  • मजबूत खुलने के बाद शेयर बाजार मे गिरावट, RBI पॉलिसी से पहले उठापटक

    मजबूत खुलने के बाद शेयर बाजार मे गिरावट, RBI पॉलिसी से पहले उठापटक

    सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मजबूती के साथ खुले लेकिन अब उनमें गिरावट है, सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 35555.59 का ऊपरी स्तर छुआ था लेकिन अब यह 118  प्वाइंट की गिरावट के साथ 35109 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो उसने भी 10770.30 का ऊपरी स्तर छुआ है, लेकिन अब 41.55 प्वाइंट घटकर 10654.65 पर कारोबार कर रहा है

    बाजार | Jun 04, 2018, 09:54 AM IST
  • बैंकों के बढ़ते NPA को लेकर आज संसदीय समिति के सामने पेश होंगे शीर्ष बैंक अधिकारी

    बैंकों के बढ़ते NPA को लेकर आज संसदीय समिति के सामने पेश होंगे शीर्ष बैंक अधिकारी

    सार्वजनिक एवं निजी बैंकों के शीर्ष अधिकारी बैंकिंग धोखाधड़ी तथा बढ़ती गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) के मामले में एक संसदीय समिति को कल जानकारियां देंगे। वीरप्पा मोइली के नेतृत्व वाली संसद की वित्त मामलों से संबंधित स्थायी समिति (वित्त) ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के अधिकारियों को कल पेश होने को कहा है। IBA देश के सभी प्रमुख बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है।

    बिज़नेस | Jun 04, 2018, 09:04 AM IST