1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business

BUSINESS

  • GST के सबसे ऊंचे 28% स्लैब में बचे हैं सिर्फ 35 प्रोडक्ट, जानिए किन उत्पादों पर लगता है इतना ज्यादा टैक्स

    GST के सबसे ऊंचे 28% स्लैब में बचे हैं सिर्फ 35 प्रोडक्ट, जानिए किन उत्पादों पर लगता है इतना ज्यादा टैक्स

    माल एवं सेवा कर (GST) परिषद ने सबसे ऊंचे 28 प्रतिशत के कर स्लैब में उत्पादों की सूची को घटाकर 35 कर दिया है। अब इस सूची में एयर कंडिशनर, डिजिटल कैमरा, वीडियो रिकॉर्डर, डिशवॉशिंग मशीन और वाहन जैसे 35 उत्पाद रह गए हैं। पिछले एक साल के दौरान जीएसटी परिषद ने सबसे ऊंचे कर स्लैब वाले 191 उत्पादों पर कर घटाया है। GST को एक जुलाई , 2017 को लागू किया गया था। उस समय 28 प्रतिशत कर स्लैब में 226 उत्पाद या वस्तुएं थीं।

    बिज़नेस | Jul 22, 2018, 05:12 PM IST
  • सुकन्या समृद्धि खाते में सालाना न्यूनतम जमा की सीमा घटाकर 250 रुपये की गई

    सुकन्या समृद्धि खाते में सालाना न्यूनतम जमा की सीमा घटाकर 250 रुपये की गई

    सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम जमा की सीमा को 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया है। इस कदम से अब अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। सरकार ने सुकन्या समृद्धि खाता नियम, 2016 में संशोधन किया है। इसमें कहा गया है कि इस खाते को खोलने के लिए अब 250 रुपये ही जमा कराने की जरूरत होगी। साथ ही सालाना इस खाते में 1,000 रुपये के बजाय 250 रुपये जमा कराने की ही अनिवार्यता होगी।

    फायदे की खबर | Jul 22, 2018, 03:59 PM IST
  • ग्वारसीड की खेती 17% पिछड़ी, पैदावार हो सकती है प्रभावित

    ग्वारसीड की खेती 17% पिछड़ी, पैदावार हो सकती है प्रभावित

    देश के तीन बड़े ग्वारसीड उत्पादक राज्यों में इस साल ग्वार की खेती पिछले साल के मुकाबले पिछड़ी हुई है जिस वजह से इस साल ग्वार की पैदावार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। देश में ग्वारसीड का ज्यादातर उत्पादन राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में होता है और इस साल इन तीनो ही राज्यों में ग्वार की खेती पिछले साल के मुकाबले पिछड़ी हुई है

    बाजार | Jul 22, 2018, 03:00 PM IST
  • गुरुग्राम नहीं बल्कि नोएडा बना घर खरीदारों की पसंद, 3 महीने में नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 51% बढ़ी बिक्री

    गुरुग्राम नहीं बल्कि नोएडा बना घर खरीदारों की पसंद, 3 महीने में नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 51% बढ़ी बिक्री

    दिल्ली और एनसीआर में अब गुरुग्राम नहीं बल्कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा घर खरीदारों की पहली पसंद बन गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बीते 3 महीने यानि अप्रैल से जून 2018 के दौरान मकानों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि गुड़गांव में बिक्री घटी है। संपत्ति परामर्शक वेबसाइट प्रॉपटाइगर के अनुसार, तिमाही के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घरों की बिक्री 51 प्रतिशत बढ़कर 5,715 इकाई हो गयी, जबकि गुड़गांव में यह 52 प्रतिशत घटकर 1,922 इकाई रही

    बिज़नेस | Jul 22, 2018, 12:30 PM IST
  • Stock Market This Week: टॉप 10 में 7 कंपनियों का मार्केट कैप 53,800 करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

    Stock Market This Week: टॉप 10 में 7 कंपनियों का मार्केट कैप 53,800 करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट 30 सबसे बड़ी कंपनियों के इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 53,799.78 करोड़ रुपए बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ हुआ। पिछले सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, मारुति सुजुकी इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक को नुकसान हुआ।

    बाजार | Jul 22, 2018, 12:39 PM IST
Advertisement
Advertisement
  • Stock Market Today : सेंसेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, निफ्टी भी 11075 के पार

    Stock Market Today : सेंसेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, निफ्टी भी 11075 के पार

    Stock Market Today : शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला बना हुआ है, बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया है, सेंसेक्स 36747.87 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा है जो इसका अबतक का सबसे ऊपरी स्तर है, फिलहाल यह 147.10 प्वाइंट की तेजी के साथ 36667.06 पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी आज 11076.20 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 39.40 प्वाइंट की तेजी के साथ 11047.45 पर कारोबार कर रहा है।

    बिज़नेस | Jul 18, 2018, 09:41 AM IST
  • 4जी डाउनलोड स्पीड में Airtel के मुकाबले Jio दोगुना आगे, Idea अपलोड में अव्वल: TRAI

    4जी डाउनलोड स्पीड में Airtel के मुकाबले Jio दोगुना आगे, Idea अपलोड में अव्वल: TRAI

    तीव्र गति की सेवा देने वाले 4 जी दूरसंचार परिचालकों में रिलायंस Jio अव्वल रही। कंपनी ने अपने नेटवर्क पर औसतन 22.3 mbps की गति से डाउनलोड सुविधा उपलब्ध करायी। वहीं Idea Cellular ने सर्वाधिक अपलोड स्पीड दर्ज करायी। दूरसंचार नियामक TRAI की रिपोर्ट में यह कहा गया है।

    गैजेट | Jul 18, 2018, 09:19 AM IST
  • अमेजन से टक्कर लेने के लिये वॉलमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट ने मिलाया हाथ

    अमेजन से टक्कर लेने के लिये वॉलमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट ने मिलाया हाथ

    ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन से टक्कर लेने के लिये वॉलमार्ट ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी। यह कदम वॉलमार्ट को अमेजन से बेहतर प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेगा, जो कि अमेरिका और वैश्विक स्तर पर खुदरा बिक्री में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ा रही है।

    बिज़नेस | Jul 18, 2018, 09:03 AM IST
  • Tata Motors ने मिड वेरिएंट Nexon में भी ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च किया, जानिए क्या है कीमत

    Tata Motors ने मिड वेरिएंट Nexon में भी ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च किया, जानिए क्या है कीमत

    श की बड़ी ऑटो कंपनी Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय पैसेंजर गाड़ी Nexon के मिड वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक वर्जन उतारा है। मंगलवार को कंपनी ने इसके लॉन्च की घोषणा की है। नई Nexon HyperDrive Self-Shift Gears पेट्रोल और डीजल दोनो तरह के इंजन में उपलब्ध होगी, पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन लगा हुआ है जबकि डीजल वर्जन में 1.5 लीटर का इंजन है।

    ऑटो | Jul 18, 2018, 08:54 AM IST
  • हिमाचल की जयराम सरकार को केंद्र से मिला तोहफा, कृषि के लिए 708 करोड़ रुपए की मंजूरी

    हिमाचल की जयराम सरकार को केंद्र से मिला तोहफा, कृषि के लिए 708 करोड़ रुपए की मंजूरी

    हिमाचल प्रदेश में जल संचयन और प्रबंधन के लिए 4751 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के लिए 708 करोड़ रुपए की पहली किस्त मंजूर हो गई है। मंगलवार को राज्य सरकार के प्रतिनिधियों की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस राशि से राज्य में किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने में मदद मिलेगी।

    बिज़नेस | Jul 17, 2018, 02:14 PM IST
Advertisement