1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Indian

INDIAN

Advertisement
  • भारत ने चीन को दी पटखनी, बना सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍था – चौथी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.7% रही

    भारत ने चीन को दी पटखनी, बना सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍था – चौथी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.7% रही

    भारत की आर्थिक वृद्धि दर जनवरी-मार्च की तिमाही में 7.7 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6.1 प्रतिशत थी। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों से साबित होता है कि भारत विश्‍व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था है। आपको बता दें कि मार्च में समाप्‍त हुई तिमाही में चीन की ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी थी। वर्ष 2017-18 में आर्थिक वृद्धि दर धीमी पड़कर 6.7 प्रतिशत रही।

    बिज़नेस | May 31, 2018, 06:25 PM IST
  • इंडियन ऑयल ने ग्राहकों से बुधवार सुबह कर डाला ‘भद्दा मजाक’, पेट्रोल 60 पैसे नहीं बल्कि 1 पैसा किया सस्ता

    इंडियन ऑयल ने ग्राहकों से बुधवार सुबह कर डाला ‘भद्दा मजाक’, पेट्रोल 60 पैसे नहीं बल्कि 1 पैसा किया सस्ता

    बुधवार सुबह 16 दिन बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की सिर्फ खबर तक ही सीमित रही। इंडियन ऑयल ने पेट्रोल में 60 पैसे नहीं बल्कि सिर्फ 1 पैसे की कटौती की है। अब इंडियन ऑयल की तरफ से बुधवार के लिए पेट्रोल और डीजल के जो ताजा भाव जारी किए गए हैं उनमें मंगलवार के मुकाबले पेट्रोल की कीमतों में सिर्फ 1 पैसे की कटौती है जबकि पहले 60 पैसे की कटौती बताई गई थी।

    बिज़नेस | May 30, 2018, 11:02 AM IST
  • मानसून के पहले दिन जोरदार बरसात, केरल में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश

    मानसून के पहले दिन जोरदार बरसात, केरल में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश

    मंगलवार को मानसून के पहले दिन भारी बरसात दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक में औसत से बहुत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है, IMD की तरफ से पहले दिन की बारिश को लेकर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में औसत से 3 गुना ज्यादा जबकि लक्ष्यद्वीप में 4 गुना ज्यादा बरसात हुई है

    बिज़नेस | May 30, 2018, 10:18 AM IST
  •  मानसून समय से 3 दिन पहले केरल पहुंचा, मौसम विभाग ने की घोषणा

    मानसून समय से 3 दिन पहले केरल पहुंचा, मौसम विभाग ने की घोषणा

    मानसून का इंतजार खत्म हो गया है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून के केरल के तट पर पहुंचने की पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग से पहले सोमवार को मौसम का अनुमान जारी करने वाली निजी संस्था स्काइमेट ने भी मानसून के पहुंचने की घोषणा कर दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून ने केरल के तट पर अपनी दस्तक दे दी है और यह इस साल सामान्य समय से 3 दिन पहले केरल के तट पर पहुंचा है।

    बिज़नेस | May 29, 2018, 12:05 PM IST
  • मानसून ने केरल के तट पर दी अपनी दस्तक, 2-3 दिन में कर्नाटक पहुंचेगा: Skymet Weather

    मानसून ने केरल के तट पर दी अपनी दस्तक, 2-3 दिन में कर्नाटक पहुंचेगा: Skymet Weather

    मानसून को लेकर अच्छी खबर है, मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट का मानना है मानसून के केरल के तट पर पहुंचने के लिए जो पैमाना रखा गया है उसके मुताबिक मानसून ने केरल में आज अपनी दस्तक दे दी है। स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने इंडिया टीवी को बताया कि मानसून को लेकर परिस्थियां अनुकूल हैं और इसके आगे तेजी से बढ़ने का अनुमान है, हालांकि उन्होंने बताया कि मानसून के पहुंचने की आधिकारिक घोषणा मौसम विभाग ही करेगा और उम्मीद है कि आज मौसम विभाग यह घोषणा कर सकता है।

    बिज़नेस | May 28, 2018, 04:46 PM IST
Advertisement
Advertisement
  • वेनेजुएला कच्चे तेल का भुगतान रुपये में लेने को तैयार, भारत को होगा फायदा

    वेनेजुएला कच्चे तेल का भुगतान रुपये में लेने को तैयार, भारत को होगा फायदा

    लगातार दबाव में चल रही भारतीय करेंसी रुपए के लिए अच्छी खबर है, दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला, भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करके उसका भुगतान भारतीय करेंसी रूपए में लेने को तैयार हो गया है। भारत में वेनेजुएला के राजदूत ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि ऐसा कर दोनों देशों को अमेरिका द्वारा लगाये गये प्रतिबंध से बचाया जा सकेगा

    बिज़नेस | May 23, 2018, 08:48 AM IST
  • डीजल की कीमतों ने 74 रुपए प्रति लीटर का बनाया रिकॉर्ड, पेट्रोल नई ऊंचाई पर

    डीजल की कीमतों ने 74 रुपए प्रति लीटर का बनाया रिकॉर्ड, पेट्रोल नई ऊंचाई पर

    पेट्रोल और डीजल के दाम आम आदमी की पहुंच से लगभग दूर हो चुके हैं, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में तो डीजल का भाव 74 रुपए प्रति लीटर हो गया है जो देश की सभी राज्यों की राजधानियों में अबतक का सबसे अधिक भाव है

    बिज़नेस | May 22, 2018, 12:35 PM IST
  • पेट्रोल-डीजल: लगातार आठवें दिन बढ़ी कीमतें, नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भाव

    पेट्रोल-डीजल: लगातार आठवें दिन बढ़ी कीमतें, नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भाव

    रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के भाव का रिकॉर्ड टूटने के बाद आज सोमवार को नया रिकॉर्ड बना है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में फिर से 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और भाव बढ़कर 76.57 रूपए प्रति लीटर हो गया है जो अबतक का सबसे ऊपरी स्तर है। रविवार को भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल के दाम पहले ही हर रोज नई रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहे हैं

    बिज़नेस | May 21, 2018, 08:42 AM IST
  • भारतीय चावल का स्वाद चखेंगे चीनी, मिलों के पंजीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू

    भारतीय चावल का स्वाद चखेंगे चीनी, मिलों के पंजीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू

    दुनिया में चावल के सबसे बड़े उपभोक्ता देश चीन ने भारतीय से चावल आयात की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही भारत सरकार और चीन के कस्टम विभाग (General Administration of Customs of People Republic of China) के बीच इसको लेकर प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर होंगे। वाणिज्य मंत्रालय की संस्था एपीडा की तरफ से यह जानकारी दी गई है

    बाजार | May 20, 2018, 02:15 PM IST
  • Petrol Price at Record High: टूट गया पेट्रोल कीमतों का रिकॉर्ड, दिल्ली में 76.24 और मुंबई में 84.07 रुपए भाव

    Petrol Price at Record High: टूट गया पेट्रोल कीमतों का रिकॉर्ड, दिल्ली में 76.24 और मुंबई में 84.07 रुपए भाव

    Petrol Price at Record High: डीजल के बाद अब पेट्रोल की कीमतों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार के दिन देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का जो दर्ज किया गया है, उस भाव पर दिल्ली में पेट्रोल कभी नहीं बिका है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों बढ़कर 76.24 रूपए प्रति लीटर हो गई है जो अबतक का सबसे अधिक भाव है। रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई

    बिज़नेस | May 20, 2018, 01:05 PM IST