MUKESH AMBANI
-
मुकेश अंबानी अगले 5 साल और बने रहेंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के प्रमुख, शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 41वीं वार्षिक आम बैठक में मुकेश अंबानी ने जियो फोन 2 और ब्रॉडबैंड की घोषणा कर करोड़ों लोगों को सौगात दी। वहीं कंपनी के शेयर होल्डर्स ने भी अंबानी परिवार को बड़ी खुशखबरी दी है।
बिज़नेस | Jul 07, 2018, 06:26 PM IST -
फेसबुक के मार्क जकरबर्ग बने दुनिया के तीसरे बड़े अमीर, वॉरेन बफे को चौथे नंबर पर धकेला
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग अब दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं, उन्होंने अमेरिकी निवेशक और कारोबारी वॉरेन बफे की जगह ली है, इस हफ्ते अमेरिकी शेयर बाजार में जकरबर्ग की कंपनी फेसबुक के शेयरों में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है और उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
बिज़नेस | Jul 07, 2018, 02:56 PM IST -
RIL की 41वीं AGM में हुआ आज कुछ खास, अंबानी परिवार की बहू श्लोका ने लिया पहली बार भाग
भारत के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की भावी पुत्रवधु श्लोका मेहता ने आज यहां रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की 42वीं सालाना शेयरधारक बैठक में पहली बार भाग लिया।
बिज़नेस | Jul 05, 2018, 09:06 PM IST -
Jio Phone vs Jio Phone 2, जानिए इनकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेसन में क्या है अंतर
पिछले साल रिलायंस एनुअल जनरल मीटिंग में जियो फोन को शून्य प्रभावी कीमत पर लॉन्च कर टेलीकॉम सेक्टर को हिलाने वाले मुकेश अंबानी ने इस साल फिर एक ऐसे ही नए फोन को लॉन्च करने की घोषणा की है।
गैजेट | Jul 05, 2018, 07:17 PM IST -
1Gbps डाटा स्पीड के साथ मिलेगी जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं वार्षिम आम सभा में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो गीगाफाइबर को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की घोषणा की है।
गैजेट | Jul 05, 2018, 06:24 PM IST
-
Reliance ने लॉन्च किया Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड, आपका केबल और DTH बिल हो जाएगा बहुत कम
अगर आप अपने केबल या DTH ऑपरेटर के ज्यादा बिल से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, Reliance Jio ने गुरुवार को Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड लॉन्च किया है जिसके जरिए आप बहुत कम बिल देकर टेलिविजन देखने का मजा ले सकेंगे। गुरुवार को Reliance Industries की AGM के दिन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और बेटी ईशा अंबानी ने Jio GigaFiber के लॉन्च की घोषणा की है।
गैजेट | Jul 05, 2018, 12:25 PM IST -
Reliance AGM 2018 : ब्रॉडबैंड सेवा Jio Giga Fiber की घोषणा, JioPhone-2 भी हुआ लॉन्च
Reliance AGM Live: Reliance AGM Live:रिलायंस की 41वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में ब्रॉडबैंड सेवा की घोषणा की गई है, मुकेश अंबानी की पुत्री ईशा अंबानी Jio Giga Fiber नाम से ब्रॉडबैंड सेवा लॉन्च की है जिसकी मदद से ग्राहक 600 टीवी चैनलों का मजा ले सकते हैं। Jio Giga Fiber के अलावा कंपनी ने Jio Phone-2 भी लॉन्च किया है। पिछले साल AGM में ही मुकेश अंबानी ने प्रभावी रूप से मुफ्त कीमत वाले जियो फोन की घोषणा की थी।
बिज़नेस | May 06, 2019, 05:28 PM IST -
पवन मुंजाल बने ऑटो इंडस्ट्री के बॉस नं.1, वेतन पहुंचा 75 करोड़ के पार
दुनिया की नंबर-1 बाइक निर्माता कंपनी हीरो-मोटोकॉर्प के सीएमडी की सैलरी सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। वित्त वर्ष 2018 के लिए कंपनी के सीएमडी पवन मुंजाल को 75 करोड़ रुपए से ज्यादा का पैकेज मिला है।
बिज़नेस | Jul 04, 2018, 01:28 PM IST -
मोबाइल के बाद अब ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में तहलका मचाने की तैयारी में है जियो, एयरटेल के साथ छिड़ेगा प्राइस वार
जियो के लॉन्च होने से ब्रॉडबैंड स्पेस में बादशाहत रखने वाली कंपनी एयरटेल के साथ ब्रॉडबैंड क्षेत्र में प्राइस वार का आगाज हो सकता है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने 100 एमबीपीएस डेटा स्पीड के साथ वीडियो और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सर्विस देने की बात कही है। इसका टैरिफ 1000 से 1500 रुपए हो सकता है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 01:28 PM IST -
टेलीकॉम इंडस्ट्री को हिलाने के बाद अब इस सेक्टर में तहलका मचाने की तैयारी में है जियो
सस्ते डेटा और फ्री कॉल ऑफर कर टेलीकॉम कंपनियों का चैन उड़ाने वाली मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अब देश के केबल टीवी नेटवर्क को जबरदस्त चुनौती देने की राह पर है। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (BofAML) की एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 1000 जियो यूजर्
बिज़नेस | Jun 23, 2018, 05:37 PM IST
-
मुकेश अंबानी की RIL कर सकती है आलोक इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण, बहुलांश कर्जदाताओं ने योजना को दी मंजूरी
भूषण स्टील और इलेक्ट्रोस्टील स्टील के सफलतापूर्वक एनपीए समाधान के बाद टेक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज भी कर्ज समाधान के अंतिम चरण में पहुंच गई है।
बिज़नेस | Jun 22, 2018, 08:26 PM IST -
मुकेश अंबानी बने दुनिया के 15वें धनी व्यक्ति, Walmart के जिम और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा
भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी ने अमेरिकी रिटेल कंपनी Walmart के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा है। शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है और वह इस स्थान तक पहुंचे हैं।
बिज़नेस | Jun 21, 2018, 10:33 AM IST -
विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर 17वें स्थान पर पहुंचे मुकेश अंबानी, रिलायंस के शेयर में आई तेजी का असर
भारत के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिर से दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 17वें स्थान तक पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से कंपनी के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी हुई है और इस वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। पिछले महीने तक मुकेश अंबानी धनी लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान तक खिसक गए थे।
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 06:34 PM IST -
जियो के बाद RIL कर रही है भारत की पहली और बड़ी कार्बन फाइबर यूनिट में निवेश, 30 हजार करोड़ रुपए के बाजार पर है नजर
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) भारत की पहली और सबसे बड़ी कार्बन फाइबर विनिर्माण इकाई में निवेश कर रही है। कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि एयरोस्पेस और डिफेंस जरूरतों को पूरा करने के लिए यह निवेश किया जा रहा है।
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 03:18 PM IST -
मुकेश अंबानी को फिर से चेयरमैन बनाने के लिए RIL ने मांगी मंजूरी, 19 अप्रैल 2019 को खत्म हो रहा है कार्यकाल
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में 61 वर्षीय अंबानी 1977 से शामिल हैं।
बिज़नेस | Jun 08, 2018, 08:38 PM IST
-
रिलायंस रिटेल जारी रखेगी अपनी आक्रामक विस्तार योजना, उपभोक्ताओं में खरीद की आदत करेगी विकसित
रिलायंस रिटेल संगठित खुदरा क्षेत्र में अपनी आक्रामक विस्तार योजना को जारी रखेगी और अपनी स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं में खरीद की आदत विकसित करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही।
बिज़नेस | Jun 08, 2018, 05:16 PM IST -
जियो का खुलासा, औसत डाउनलोड स्पीड 17.9 mbps के साथ अन्य नेटवर्क की तुलना में दोगुने से भी है ज्यादा
दूरसंचार क्षेत्र की नई कंपनी रिलायंस जियो ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है कि जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 17.9 एमबीपीएस है, जोकि उपलब्ध किसी अन्य नेटवर्क की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।
बिज़नेस | Jun 08, 2018, 01:31 PM IST -
लगातार 10वें साल नहीं बढ़ी देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की सैलरी, हर साल मिलता है 15 करोड़ रुपए वेतन
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी को उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से लगातार 10वें साल 15 करोड़ रुपए का वेतन मिला है। अंबानी ने स्वेच्छा से पिछले दस साल से वेतन में कोई वृद्धि नहीं ली है।
बिज़नेस | Jun 09, 2018, 01:24 PM IST -
मुकेश अंबानी को जितना कमाने में पूरी उम्र लगी, उतनी संपत्ति जेफ बेजोस ने 5 महीने में जोड़ ली
भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी और दुनिया के सबसे धनवान जेफ बेजोस में यही अंतर है कि मुकेश अंबानी ने अबतक जितनी संपत्ति इकट्ठा की है उतनी संपत्ति तो जेफ बेजोस ने सिर्फ 5 महीने में बना ली है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं जबकि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।
बिज़नेस | Jun 05, 2018, 11:19 AM IST -
मुकेश अंबानी को टक्कर देगी अब ये कंपनी, इसका होगा नया नाम और ये बिजनेस प्लान
आइडिया सेल्युलर के बोर्ड ने वोडाफोन के साथ विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली नई संयुक्त कंपनी के लिए वोडाफोन आइडिया लिमिटेड नाम रखने का प्रस्ताव किया है। इस प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए 26 जून को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मीटिंग (ईजीएम) बुलाई गई है।
बिज़नेस | Jun 02, 2018, 01:37 PM IST