1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सरकार गिराने के षड्यंत्र मामले में अशोक सिंह और भरत मालानी के वॉयस सैंपल की मांग

राजस्थान में सरकार गिराने के षड्यंत्र मामले में अशोक सिंह और भरत मालानी के वॉयस सैंपल की मांग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 06:53 pm IST

राजस्थान में सरकार गिराने के षड्यंत्र के मामले में एसओजी की जांच जारी है। शनिवार को एसओजी टीम ने आरोपी अशोक सिंह और भरत मालानी को कोर्ट में पेश किया।

Demand of voice sample of Ashok Singh and Bharat Malani in conspiracy to topple government in Rajast- India TV Hindi
Demand of voice sample of Ashok Singh and Bharat Malani in conspiracy to topple government in Rajasthan Image Source : PTI (FILE)

जयपुर: राजस्थान में सरकार गिराने के षड्यंत्र के मामले में एसओजी की जांच जारी है। शनिवार को एसओजी टीम ने आरोपी अशोक सिंह और भरत मालानी को कोर्ट में पेश किया। एसओजी की ओर से अशोक सिंह और भरत मालानी के वॉयस सैंपल लेने की मांग के लिए एसीएमएम 2 कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई। 

एसओजी की ओर मामले की जांच और ऑडियो टेप के मिलान के लिए दोनों आरोपियों के सैंपल लेने की मांग की गई। बचाव पक्ष ने एसओजी की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि एसओजी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर ली है। 

पूछताछ के दौरान जो भी जानकारी ली गई है वह अधिकृत है। बचाव पक्ष ने कहा कि राजनीति के चलते आरोपियों को बेवजह राजद्रोह जैसे केस में फंसाया जा रहा है। एसओजी भी राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। एसओजी दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेकर उसका दुरूपयोग कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।