1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के कोटा में एसयूवी-ट्रक के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के कोटा में एसयूवी-ट्रक के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2020 11:30 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 11:30 pm IST

राजस्थान के कोटा जिले में एसयूवी कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कार चालक समेत हादसे में मारे गए सभी लोग श्योपुर जिले के निवासी थे।

राजस्थान के कोटा में एसयूवी-ट्रक के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत- India TV Hindi
राजस्थान के कोटा में एसयूवी-ट्रक के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत Image Source : FILE PHOTO/INDIA TV

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में एसयूवी कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कार चालक समेत हादसे में मारे गए सभी लोग श्योपुर जिले के निवासी थे। एसयूवी में सवार लोग दो दिन पहले कोटा में अनाज मंडी में फसल की खरीद के लिए आए थे। थाना प्रभारी नंद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात सवा 12 बजे दिगोद थाना अंतर्गत कोटा-श्योपुर मार्ग पर एसयूवी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी। 

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण गाड़ी नाले में जा गिरी पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और नौ यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक और चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार पांच अन्य यात्रों को मामूली चोटें आई और उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान रामवीर मीणा (32), हनुमान मीणा (35) मंगीलाल मीणा (52) अजय मीणा (17) और चालक जगदीश माली (45) के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।