1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. स्कूल से घर लौटते वक्त भाई-बहन को कुत्तों ने दौड़ाया, मालगाड़ी की चपेट में आए, दोनों की मौत

स्कूल से घर लौटते वक्त भाई-बहन को कुत्तों ने दौड़ाया, मालगाड़ी की चपेट में आए, दोनों की मौत

 Published : Jan 20, 2024 07:46 am IST,  Updated : Jan 20, 2024 07:46 am IST

दोनों बच्चों की पहचान 9 वर्षीय अनन्या कंवर और 11 वर्षीय युवराज सिंह के तौर पर की गई है। युवराज के पिता काम के सिलसिले में कर्नाटक में रहते हैं, जबकि अनन्या के पिता पूर्व सैनिक हैं। घटना के बाद बच्चों के परिवार के सदस्यों ने शव लेने से इनकार कर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान के जोधपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के बनार इलाके में शुक्रवार को दो स्कूली बच्चों की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई । घटना उस वक्त हुई जब बच्चे कुत्तों से बचने के लिए भाग रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे और स्कूल से लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक घर के कुछ पालतू कुत्तों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि डरकर बच्चे भागने लगे और रेलवे ट्रैक पर चढ़ गए।

मृतकों की उम्र 9 और 11 साल

उन्होंने बताया कि बच्चों के परिवार के सदस्यों ने शव लेने से इनकार कर दिया और उन्होंने पड़ोसियों के साथ मिलकर कुत्ते के मालिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और कुत्तों को तुरंत पकड़ने की मांग की। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों की पहचान 9 वर्षीय अनन्या कंवर और 11 वर्षीय युवराज सिंह के तौर पर की गई है।

पूर्व सैनिक हैं मृतक बच्ची के पिता

युवराज के पिता काम के सिलसिले में कर्नाटक में रहते हैं, जबकि अनन्या के पिता पूर्व सैनिक हैं। दोनों बच्चे बनाड़ इलाके के गणेशपुरा के रहने वाले थे। दोनों आर्मी चिल्ड्रेन एकेडमी में पांचवीं और सातवीं कक्षा में पढ़ते थे। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जोधपुर नगर निगम (दक्षिण) के डॉग स्क्वायड को बुलाया। स्क्वायड द्वारा पालतू कुत्तों को पकड़े जाने के बाद परिजनों ने बच्चों के शव को ले लिया। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।