1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 31 Dec 2025 Rashifal: साल के आखिरी दिन मेष-मिथुन और कन्या राशि की मेहनत रंग लाएगी, मकर-कुंभ के पक्ष में रहेंगे हालात, डूबता दिन देगा खुशियों की सौगात

31 Dec 2025 Rashifal: साल के आखिरी दिन मेष-मिथुन और कन्या राशि की मेहनत रंग लाएगी, मकर-कुंभ के पक्ष में रहेंगे हालात, डूबता दिन देगा खुशियों की सौगात

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 31, 2025 06:06 am IST,  Updated : Dec 31, 2025 08:51 am IST

31 December 2025 Ka Rashifal: साल का आखिरी दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार के संयोग से कई शुभ योग बन रहे हैं। यहां जानिए 31 दिसंबर 2025 के लिए मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक के साथ।

31 December 2025 Ka Rashifal - India TV Hindi
आज 31 दिसंबर 2025 का राशिफल Image Source : INDIA TV

31 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 14 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कूर्म द्वादशी व्रत है। आज का दिन धार्मिक रूप से विशेष है। वहीं, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी बता रहे हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि: उत्साह, अध्यात्म और धनलाभ से भरा दिन

मेष राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। मेष राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 4

वृष राशि: मिलेगी खुशखबरी, काम और परिवार दोनों में संतुलन

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। किसी सोचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से खुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा। वृष राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 2

मिथुन राशि: सफलता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज दाम्पत्य जीवन के अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, आपका एक छोटा सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है। मिथुन राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 1

कर्क राशि: अनुकूल समय, संयम से मिलेगी बड़ी सफलता

आज आपका काम मन मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। अगर फैमिली में अनबन चल रही है, तो समझदारी और हंसमुख स्वभाव से माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे। कर्क राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - भूरा
  • शुभ अंक - 7

सिंह राशि: नए अवसर, लेकिन व्यवहार में रखें सावधानी

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा और ईर्ष्या करने वालों के दांत खट्टे होंगे। सिंह राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 1

कन्या राशि: मेहनत रंग लाएगी, हालात रहेंगे आपके पक्ष में

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। रुका हुआ काम फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। कन्या राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 3

तुला राशि: खास दिन, कार्यक्षेत्र और परिवार में सुख

आज वर्कप्लेस पर आपको सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी, जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। तुला राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 4

वृश्चिक राशि: लाभ और पदोन्नति के योग, लेकिन रखें गोपनीयता

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन शुभ है। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से खुशी होगी। अधूरे और साहसिक काम पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। वृश्चिक राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - मेहरून
  • शुभ अंक - 8

धनु राशि: जिम्मेदारियों और सफलता का संतुलित दिन

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। ससुराल पक्ष में मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों की थोड़ी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है, मेहनत जारी रखें। धनु राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 2

मकर राशि: खुशियों और शुभ समाचारों की बारिश

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। मकर राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - सुनहरा
  • शुभ अंक - 1

कुम्भ राशि: जीवन में बदलाव, फैसले होंगे आपके हक में

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजिटिव नजरिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कुंभ राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 9

मीन राशि: शानदार दिन, समाधान और मुनाफे के योग

मीन राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। मीन राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।