1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kark Rashifal 3 January 2026: आज का आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, इस राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ख्याल

Kark Rashifal 3 January 2026: आज का आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, इस राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ख्याल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 02, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 06:59 pm IST

Kark Rashifal 3 January 2026: कर्क राशि वालों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के साथ आज समय बिताएंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दैनिक कर्क राशिफल के बारे में।

आज का कर्क राशिफल- India TV Hindi
आज का कर्क राशिफल Image Source : INDIA TV

Kark Rashifal 3 January 2026: कर्क राशि वालों का आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। कर्क राशि के जातक खिलाड़ी आज अपनी सेहत का रखें विशेष ध्यान। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कर्क राशि का दैनिक राशिफल।

कर्क राशिफल 3 जनवरी 2026

आज का दिन मिला-जुला अनुभव प्रदान करने वाला रहेगा। आज अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे साथ ही आप अपने माता पिता को नजदीक में ही उनकी पसंद की खास जगह पर घुमाने ले जायेंगे। घर में स्वादिष्ट पकवान बनाने का ख्याल आएगा जिससे आपका मूड अच्छा होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज बच्चे आपको किसी विशेष टूर्नामेंट में अच्छे रिजल्ट की खुशखबरी देंगे जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज इस राशि की महिलाएं अपनी सहेलियों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान करेंगी। आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोग आज आपके काम से बॉस खुस होगा जिस से आपको शाबाशी मिलेगी। खेल कूद से जुड़े खिलाड़ियों को अपने सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक- 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)


ये भी पढ़ें-

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

 

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।