Kumbh Rashifal 25 December 2025: कुंभ राशि वाले आज रिस्क लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। अपनी गलतियों से सीख लें। दैनिक राशिफल के अनुसार, 25 दिसंबर का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। तो यहां पढ़िए गुरुवार का दैनिक कुंभ राशिफल।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आप लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी निर्णय में बार-बार बदलने की वजह से आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। लोगों का आपके ऊपर रखा विश्वास कम होता हुआ नजर आएगा। रिस्क लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करें और गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। अपना वक्त बर्बाद न करें। जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपका मन खुश रहेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ेंः
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद