1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mesh Rashifal 25 December 2025: मेष राशि वालों को निवेश से मिलेगा लाभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल यहां

Mesh Rashifal 25 December 2025: मेष राशि वालों को निवेश से मिलेगा लाभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल यहां

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Laveena Sharma
 Published : Dec 25, 2025 06:17 am IST,  Updated : Apr 07, 2026 11:37 am IST

Mesh Rashifal 25 December 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। निवेश से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी।

mesh rashifal- India TV Hindi
आज का मेष राशिफल Image Source : INDIA TV

Mesh Rashifal 25 December 2025: मेष राशि वालों पर अभी शनि साढ़े साती चल रही है। लेकिन आज का दिन इनके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिससे आप भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सैलरी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आज आप मौज में रहेंगे। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

मेष राशि: निवेश लाभदायक सिद्ध होगा

मेष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में नई ताजगी महसूस करेंगे। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। आपकी सैलेरी में इन्क्रीमेंट भी हो सकता है।

  • शुभ रंग: मैजेंटा
  • शुभ अंक: 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।