1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 30 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज आय के नए स्रोत बनेंगे, धन-संपत्ति में वृद्धि होगी

Mithun Rashifal 30 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज आय के नए स्रोत बनेंगे, धन-संपत्ति में वृद्धि होगी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Dec 30, 2025 06:08 am IST,  Updated : Dec 30, 2025 06:14 am IST

Mithun Rashifal 30 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। धन-धान्य में वृद्धि के प्रबल आसार हैं।

aaj ka mithun rashifal- India TV Hindi
आज का मिथुन राशिफल Image Source : INDIA TV

Mithun Rashifal 30 December 2025: मिथुन राशि वाले आज खूब लाभ कमाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। खर्चों पर कंट्रोल करने में कामयाब रहेंगे। सेहत भी बढ़िया रहेगा। चलिए अब आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं आज का मिथुन राशिफल विस्तार से यहां।

मिथुन राशि- आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी

आज आपको लोगों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको पैत्रक सम्पति मिलने की संभावना है, जिससे आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।