Tula Rashifal 28 December 2025: तुला राशि वालों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज लोगों से मिलना आपको एक अलग खुशी देगा। दांपत्य जीवन भी खुशियों भरा रहेगा। यहां विस्तार से जानिए तुला राशि का दैनिक राशिफल।
आज का तुला राशिफल 28 दिसंबर 2025
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुशरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। आज अन्य गतिविधियों की वजह से आपके व्यक्तिगत काम बीच में अटक सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026