1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 22 December 2023: मूलांक 9 वालों को आज मिलेगा मेहनत का फल, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 22 December 2023: मूलांक 9 वालों को आज मिलेगा मेहनत का फल, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 22, 2023 06:30 am IST,  Updated : Dec 22, 2023 06:30 am IST

Numerology 22 December 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (22 दिसंबर 2023) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 22 December 2023- India TV Hindi
Numerology 22 December 2023 Image Source : INDIA TV

Numerology 22 December 2023: अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान होता है जिसमें सिर्फ अंकों की मदद से व्यक्ति के भूत और भविष्य की जानकारी मिल जाती है। साथ ही उसका स्वभाव भी इससे पता किया जा सकता है। हिंदी में इसे अंक शास्त्र और अंग्रेजी में न्यूमेरोलॉजी नाम से जाना जाता है। अंकशास्त्र यानी कि Numerology एक प्राचीन अध्ययन है जो आपके जीवन की विभिन्न संख्याओं, नंबर कॉम्बिनेशन से हमें कई दिलचस्प बातें पता चलती हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से कि जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 22 दिसंबर का दिन।

  • मूलांक-1 आज आपको आगे बढ़ने में घर वालों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता का प्यार मिलेगा।

  • मूलांक-2  आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों से आपके ऊपर असर पड़ेगा।

  • मूलांक-3 आप किसी काम को पूरा करने में पूरी महेनत लगाएंगे, काम तय समय तक पूरा हो जाएगा।

  • मूलांक-4 आज आप बच्चों के लिए खरीददारी करेंगे, बच्चे उत्साहित होंगे।

  • मूलांक-5 किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो वो आपका कोई भेद खोल सकता है।

  • मूलांक-6 आज आप जरूरमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे, जिससे वे आपसे खुश होंगे।

  • मूलांक-7 आज बेफिजूल के खर्चों से बचेंगे साथ ही अपने बैंक बैलेंस को मजबूत बनाने के लिए विचार करेंगे।

  • मूलांक-8 आपके काम करने के तरीकों को देखकर लोग आश्चर्यचकित होंगे।

  • मूलांक- 9 आज कई सालों की मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा, आपका उत्साह बढ़ेगा।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Rajyog 2024: साल 2024 में बन रहे हैं ये राज योग, इन 5 राशियों की चमकने वाली है तकदीर

Aries Horoscope 2024: मेष राशि के जातकों के लिए साल 2024 में क्या शुरू होंगे अच्छे दिन? यहां पढ़ें वार्षिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।