1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 05 January 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुक्रवार का अंक ज्योतिष

Numerology 05 January 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुक्रवार का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 05, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jan 05, 2024 04:52 pm IST

Numerology 05 January 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (5 जनवरी 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 05 January 2024- India TV Hindi
Numerology 05 January 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 05 Jaunuary 2024: अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान होता है जिसमें सिर्फ अंकों की मदद से व्यक्ति के भूत और भविष्य की जानकारी मिल जाती है। साथ ही उसका स्वभाव भी इससे पता किया जा सकता है। हिंदी में इसे अंक शास्त्र और अंग्रेजी में न्यूमेरोलॉजी नाम से जाना जाता है। अंकशास्त्र यानी कि Numerology एक प्राचीन अध्ययन है जो आपके जीवन की विभिन्न संख्याओं, नंबर कॉम्बिनेशन से हमें कई दिलचस्प बातें पता चलती हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से कि जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 5 जनवरी का दिन।

  • मूलांक-1 आज आपको मनपसंद गिफ्ट मिलेगा जिससे आपका पूरा दिन खुशियों से भर जाएगा।
  • मूलांक-2 आपने जिस काम की शुरुआत काफी समय पहले की थी, आज वो काम पूरा हो जाएगा।
  • मूलांक-3 आज आपको अचानक कोई फैसला लेना पड़ सकता है, यह फैसला आपके जीवन में बदलाव लाने का काम करेगा।
  • मूलांक-4 आज आप खुद की कमाई से कोई वाहन खरीदेंगे, यह क्षण आपके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा।
  • मूलांक-5 आज जीवनसाथी आपके व्यवहार से खुश होकर आपको कहीं घुमाने का प्लान करेंगे।
  • मूलांक-6 आपका हौसला आज बुलंद रहने से आप कुछ ऐसा काम करेंगे जो अन्य लोगों के लिए नामुमकिन सा है।
  • मूलांक-7 आपके दांपत्य जीवन में आज खुशहाली रहेगी, आप शाम का समय घरवालों के साथ बिताएंगे
  • मूलांक-8 आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी।
  • मूलांक-9 आज आपको एकांत और शांत माहौल अच्छा लगेगा, आप किसी के विचारों में खोये रहेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Sun Transit 2024: जनवरी माह में इस दिन होने जा रहा है सूर्य का महागोचर, इन 7 राशियों की खुलेगी किस्मत

आज ही कर लीजिए नमक और लौंग का ये उपाय, तेजी से होगी बरकत, घर में अचानक से धन आना हो जाएगा शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।