उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि अमेरिका, यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए मानवीय राहत प्रदान करेगा।
अमेरिका | 25 Feb 2022, 10:08 AM
यूक्रेन और रूस में भीषण युद्ध हो रहा है। शुक्रवार को भी रूस के हमले जारी हैं। रूस का पलड़ा काफी भारी है, लेकिन यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने भी बड़ा दावा किया है कि उन्होंने रूस के 800 सैनिक मार गिराए हैं, यह दावा काफी चौंकाने वाला है। वहीं रूस की सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है।
यूरोप | 25 Feb 2022, 10:15 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन से भारत के समर्थन को लेकर भी सवाल पूछा गया। प्रेस वार्ता के दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे यह सवाल पूछा।
अमेरिका | 25 Feb 2022, 8:45 AM
अमेरिका ने अपने सैनिकों को यूक्रेन भेजने से इनकार कर दिया और नाटो देशों ने भी यूक्रेन की मदद के लिए सेना भेजने पर कोई फैसला नहीं किया है।
यूरोप | 25 Feb 2022, 10:31 AM
रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच भारत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है। इसी बीच भारत के विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन संकट पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से टेलीफोन पर बातचीत की।
अमेरिका | 25 Feb 2022, 7:30 AM
बायडेन ने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की, लेकिन रूसी सेना के खिलाफ युद्ध के लिए यूक्रेन में अमेरिकी सेना को भेजने से साफ इनकार कर दिया।
अमेरिका | 15 Dec 2022, 4:49 PM
रूस के यूक्रेन पर हमले से यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय जगत से सहयोग की अपील की। साथ ही इस बात का अफसोस भी जताया कि इस युद्ध में वह दुनिया में अकेला पड़ गया है।
यूरोप | 25 Feb 2022, 10:54 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच हो रही हिंसा को तुरंत बंद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिये की मतभेदों को सुलझाया जा सकता है। बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के बारे में बताया।
राष्ट्रीय | 15 Dec 2022, 4:08 PM
यूक्रेन की स्थिति पर प्रेस वार्ता में श्रृंगला ने बताया कि यूक्रेन में स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा मामलों संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय | 24 Feb 2022, 10:56 PM
राजनाथ ने कहा कि भारत शांति चाहता है और दोनों देशों को बातचीत से हल निकालना चाहिए, युद्ध की स्थिति नहीं होनी चाहिए।
इलेक्शन न्यूज | 24 Feb 2022, 9:40 PM
यूक्रेन पर गुरुवार को रूस के हमले से बाल्टिक देश स्तब्ध हैं। लिथुआनिया कालिनग्राद की तरफ से रूस के साथ सीमा साझा करता है। इसके अलावा, देश की सीमा बेलारूस से भी लगती है, जहां रूस ने 30 हजार सैनिकों को तैनात किया हुआ है।
यूरोप | 24 Feb 2022, 8:31 PM
रूस-यूक्रेन के बीच तेज होती जंग के बीच बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं।
राष्ट्रीय | 24 Feb 2022, 8:16 PM
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (24 फरवरी) को यूक्रेन में सैन्य अभियान का आदेश दिया। जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, तिलोत्तमा शोम, शिल्पा राव सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने चल रहे संकट के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
बॉलीवुड | 24 Feb 2022, 7:40 PM
जॉनसन ने ट्वीट किया, मैं यूक्रेन में भयावह घटनाओं से स्तब्ध हूं और मैंने अगले कदमों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है।
यूरोप | 24 Feb 2022, 11:33 PM
नाटो के महासचिव जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से यूरोपीय महाद्वीप की शांति भंग हो गई है। स्टॉल्टेनबर्ग ने शुक्रवार (25 फरवरी) को नाटो गठबंधन के नेताओं का शिखर सम्मेलन बुलाने का आह्वान किया है।
यूरोप | 15 Dec 2022, 4:48 PM