3. सबसे कामयाब वनडे कप्तान

टेस्ट मैचों में धोनी की कप्तानी पर सवाल उठाए जाते रहे हैं जो शायद कुछ हद तक सही भी हो सकते हैं लेकिन वह बेशक़ वनडे में भारत के सबसे सफल कप्तान साबित हुए हैं। पिछले सितंबर में धोनी ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
धोनी ने अभी तक 101 वनडे मुकाबलों में जीत हासिल की है। इतना ही नहीं, वनडे हों, टेस्ट हों या टी 20, हर फॉर्मेट में भारत को सबसे जीत दिलाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम ही है। धोनी क्रेकट इत्हास में एकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्वकप हो और विशव कप, ये तीनों ख़िताब जितवाए हैं।